1st Bihar Published by: RAMESH RAI Updated Oct 24, 2019, 10:55:45 AM
- फ़ोटो
SAMASTIPUR : समस्तीपुर लोकसभा सीट से NDA उम्मीदवार प्रिंस राज जीत की तरफ आगे बढ़ते दिख रहे हैं।
नौवां राउंड खत्म होने के बाद प्रिंसराज ने 46999 वोटों से बढ़त बना ली है. प्रिंसराज को 175618, और डॉ अशोक कुमार को 128919 वोट मिला है.
छठे राउंड की गिनती खत्म होने के बाद प्रिंस राज को कुल 117424 वोट मिले हैं जबकि कांग्रेस उम्मीदवार डॉ अशोक राम को 82741 मत मिले हैं। प्रिंस राज ने कांग्रेस उम्मीदवार से अब तक कुल 34683 वोटों की बढ़त बना रखी है।
प्रिंस राज को जीत की तरफ बढ़ते देख एलजेपी पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते बन रहा है. पटना में युवा लोजपा के कार्यकर्ताओं ने कारगिल चौक पर जश्न मनाया है।