Hindi News / news / जहानाबाद में सुबह-सवेरे मर्डर, ससुराल आए दामाद की गोली मारकर हत्या

जहानाबाद में सुबह-सवेरे मर्डर, ससुराल आए दामाद की गोली मारकर हत्या

1st Bihar Published by: AJIT Updated Oct 23, 2020, 9:11:52 AM

जहानाबाद में सुबह-सवेरे मर्डर, ससुराल आए दामाद की गोली मारकर हत्या

- फ़ोटो

JEHANABAD : इस वक्त की बड़ी खबर जहानाबाद से आ रही है, जहां सुबह-सवेरे ससुराल आए दामाद की गोली मारकर हत्या कर दी गई और शव को गांव के बधार में फेंक दिया गया है.

मामला जहानाबाद के नगर थाना इलाके के धनगांवा गांव की है. ससुराल में दामाद के मर्डर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.  मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. 

बताया जा रहा है कि यह मर्डर घरेलू विवाद में किया गया है. शख्स की हत्या उसके साढ़ू ने ही की है. मृतक और आरोपी दोनों ससुराल आए थे, तभी किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया और गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया है.