सहरसा में मरीज की मौत पर हंगामा, डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे Bihar Politics: ‘चुनाव आयोग खुद राजनीतिक पार्टी बन गया है’ VIP चीफ मुकेश सहनी का EC पर तंज Bihar Politics: ‘चुनाव आयोग खुद राजनीतिक पार्टी बन गया है’ VIP चीफ मुकेश सहनी का EC पर तंज बिहार में 15 दिनों तक चला ऑपरेशन नया सवेरा, ह्यूमन ट्रैफिकिंग में फंसे 112 लोग कराये गये मुक्त, 50 मानव तस्कर भी गिरफ्तार Patna Crime News: पटना में सरेआम पिस्टल लहराना पड़ा भारी, पुलिस ने आरोपी युवक को किया अरेस्ट Patna Crime News: पटना में सरेआम पिस्टल लहराना पड़ा भारी, पुलिस ने आरोपी युवक को किया अरेस्ट Bihar News: रेरा में अब आपकी मर्जी से होगा फैसला, मध्यस्थता के लिए मिलेगा विकल्प; लागू हुई नई व्यवस्था Bihar News: रेरा में अब आपकी मर्जी से होगा फैसला, मध्यस्थता के लिए मिलेगा विकल्प; लागू हुई नई व्यवस्था
1st Bihar Published by: Updated Wed, 17 Aug 2022 03:04:56 PM IST
- फ़ोटो
DESK: 15 साल की बीमार लड़की अपनी मां के साथ मस्जिद के हाफिज पास झाड़फूंक कराने गयी थी। उसे क्या पता था कि वहां उसकी इज्जत लूट ली जाएगी। हाफिज ने बीमार लड़की की मजबुरी का फायदा उठाया। हाफिज ने झाड़फूंक के बहाने बच्ची के साथ रेप किया वो भी एक बार नहीं बल्कि दो बार उसकी इज्जत लूटी गयी। लेकिन लड़की की मां को भी इस बात की भनक तक नहीं लगी। जब पिता को इस बात की जानकारी हुई तो आरोपी हाफिज के खिलाफ केस दर्ज कराया गया। केस दर्ज होने के बाद हाफिज मौके से फरार हो गया। अब पीड़िता न्याय की गुहार लगा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार जब हाफिज ने दूसरी बार गंदा काम किया तब लड़की ने मां को सारी बातें बता दी जिसके बाद समाज के डर के कारण उसने भी इस बात को दबा लिया किसी को नहीं बतायी। यहां तक कि अपने पति को भी इसकी जानकारी नहीं दी। महिला का पति मुंबई में रहकर काम करता था। एक दिन जब मुंबई से अपने घर लखनऊ पहुंचा तब पिता को देख बेटी चिख चिख कर रोने लगी।
उसके रोने से पिता भी हैरान रह गये। उन्होंने पत्नी और बेटी को बिठाया और रोने की वजह जानने की कोशिश की तब जो कुछ पता चला उसे सुनकर पिता के पैर तले जमीन खिसक गया। आनन फानन में वे पीड़िता और उनकी मां को लेकर थाने पहुंचे जहां पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। फिर थाने मे आरोपी हाफिज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गयी।
आरोपी हाफिज फखरे आलम कनकहा मस्जिद में रहता है। वह उन्नाव जिले के दरियापुर का रहने वाला है। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी हाफिज की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। मस्जिद के हाफिज की यह शर्मनाक करतूत उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की है। मोहन लालगंज इलाके की रहने वाला पीड़ित परिवार पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहा है।