Hindi News / news / झाड़ी से मिली महिला और बच्चे की लाश, अब तक नहीं हुई पहचान

झाड़ी से मिली महिला और बच्चे की लाश, अब तक नहीं हुई पहचान

1st Bihar Published by: DEEPAK RAJ Updated Jun 27, 2021, 2:33:08 PM

झाड़ी से मिली महिला और बच्चे की लाश, अब तक नहीं हुई पहचान

- फ़ोटो

BAGAHA: इस वक्त की बड़ी खबर बगहा से आ रही है जहां खरपोखरा रेलवे स्टेशन के पास से एक महिला और 8 महीने के बच्चे की लावारिस लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। लाश को देखकर ऐसी आशंका जतायी जा रही है धारदार हथियार से पहले हत्या की गयी है। उसके बाद लाश को ठिकाने लगाने की मकसद से इसे रेलवे स्टेशन के पास फेंक दिया गया है। 

 

महिला के शरीर पर जख्म के कई निशान भी मिले हैं। दोनों लाश की अब तक पहचान नहीं हो पायी है। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि मां और बच्चे की हत्या कर शव को ठिकाना लगाने के मकसद से रेलवे किनारे झाड़ी में इसे फेंका गया है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को बरामद किया और मामले की छानबीन शुरू की।