1st Bihar Published by: Updated Fri, 03 Jul 2020 07:55:22 PM IST
- फ़ोटो
RANCHI: झारखंड बीजेपी की नई कार्यकारिणी का एलान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कर दिया है. अन्नपूर्णा देवी को उपाध्यक्ष बनाया गया हैं.

दीपक प्रसाद की टीम में नीलकंठ सिंह मुंडा, सुनील सिंह, राज पालिवाल, प्रणव वर्मा, कंगौत्री कुजूर, अपर्ना सेन गुप्ता को भी उपाध्यक्ष बनाया गया हैं. प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह को बनाया गया है. जबकि प्रदेश महामंत्री समीर उरांव, आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा को बनाया गया है.

जयप्रकाश भाई पटेल, सुबोध सिंह गुड्डू, मुनेश्वर साहू, नवीन जायसवाल, विवेक भवानी सिंह, शर्मिला रजत, काजल प्रधान, रीता मिश्रा को प्रदेश मंत्री बनाया गया है. प्रदीप सिन्हा, प्रतुल शाहदेव, सरोज सिंह, अविनेश कुमार, मिसफिका हसन, अमित कुमार, कुणाल षाड़ंगी को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है.


