1st Bihar Published by: Updated Sep 26, 2021, 12:10:20 PM
- फ़ोटो
DELHI : चारा घोटाला मामले में हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद बीमार लालू प्रसाद यादव की सेहत में अब पहले से ज्यादा सुधार देखने को मिल रहा है. लालू प्रसाद यादव अब धीरे-धीरे राजनीतिक तौर पर सक्रिय होने लगे हैं. शनिवार की देर रात झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने दिल्ली में लालू यादव से मुलाकात की है. झारखंड सीएम ने उनका कुशल-क्षेम जाना. साथ ही जल्द स्वस्थ होने की कामना की.
मुलाकात की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट किया. उन्होंने लिखा- 'कल रात दिल्ली में राजद सुप्रीमो और मेरे अभिभावक स्वरूप आदरणीय श्री लालू यादव जी से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा. परमात्मा आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करे यही कामना करता हूं.'
कल रात दिल्ली में राजद सुप्रीमो और मेरे अभिभावक स्वरूप आदरणीय श्री @laluprasadrjd जी से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा।
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) September 26, 2021
परमात्मा आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करे यही कामना करता हूँ। pic.twitter.com/6iOEtb97S8
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री दिल्ली में हैं. जहां वो गृह मंत्री से मुलाकात करेंगे. गृह मंत्री के साथ नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे. वहीं झारखंड का सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भी उनके नेतृत्व में गृहमंत्री से मिलेगा. जिसमें जातीय जनगणना को लेकर राज्य के सभी दलों की राय से उन्हें अवगत कराएंगे.