1st Bihar Published by: Updated Dec 16, 2021, 1:41:14 PM
- फ़ोटो
बड़ी खबर कोलकाता से आ रही है जहां एक नेशनल महिला शूटर की रहस्मयी मौत हो गई है. कोलकाता के लेडीज गेस्ट हाउस से उसक शव बरामद किया गया है. वह मूलरूप से धनबाद की रहने वाली थी. मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय स्तर की निशानेबाज कोनिका लायक ने फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी है.
बता दें कि कोलकाता के गर्ल्स हॉस्टल में फंदे से लटका हुआ उसका शव मिला है. बताया जा रहा है कि फरवरी में कोनिका की शादी होनी थी. बता दें कि 24 जून को सोनू सूद ने कोनिका को जर्मन रायफल भेंट किया था.
कोनिका ने राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीते हैं. झारखंड ही नहीं खेल जगत में भी उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई थी. उनके शूटिंग के फैन बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद तक हैं. लेकिन उनकी रहस्यमय मौत से परिवार के साथ कई लोग स्तब्ध हैं.यह हादसा है या साजिश अभी तक इसका पता नहीं चल सका है.