Hindi News / news / झारखंड में फिर भूकंप का झटका, रिक्टर स्केल पर 4.3 रही तीव्रता

झारखंड में फिर भूकंप का झटका, रिक्टर स्केल पर 4.3 रही तीव्रता

1st Bihar Published by: Updated Aug 21, 2020, 1:48:35 PM

झारखंड में फिर भूकंप का झटका, रिक्टर स्केल पर 4.3 रही तीव्रता

- फ़ोटो

RANCHI: झारखंड में एक बार फिर भूकंप का झटका महसूस हुआ है. इसके बारे में बताया जा रहा है कि यह झटका साहिबगंज के इलाके में लोगों ने महसूस किया है. 

बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर भूकंप का झटका महसूस किया गया है. जिससे लोगों के बीच अफरातफरी का माहौल हो गया. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 रही. अब तक कोई जान माल के नुकसान की खबर नहीं है. 

5 जून को भी आया था भूकंप

इससे पहले 5 जून को भी झारखंड में भूकंप के झटके महसूस किए गये थे. भूकंप जमशेदपुर में आया था. मौसम विभाग के अनुसार झटका हल्का होने के कारण लोगों को महसूस नहीं हो पाया था. उस समय भूकंप  सुबह 6:55 मिनट पर आया था.