1st Bihar Published by: Updated Aug 27, 2022, 1:16:35 PM
- फ़ोटो
JHARKHAND : झारखंड की सियासत के लिए आज का दिन काफी अहम माना जा रहा है। किसी भी वक्त सीएम हेमंत सोरेन की सीएम की कुर्सी जा सकती है। इस सियासी संकट के बीच आज तीसरी बार सीएम हेमंत सोरेन ने आज लगातार दूसरे दिन विधायक दल की बैठक बुलाई है। विधायक दल की इस बैठक में आरजेडी और कांग्रेस के विधायकों को भी बुलाया गया है।
खबरों के मुताबिक महागठबंधन के विधायकों को छत्तीसगढ़ भेजने की तैयारी है। विधायक अपनी गाड़ी में कपड़ों से भरे हुए बैग लेकर बैठक में पहुंचे हैं। चुनाव आयोग की सिफारिश पर राज्यपाल रमेश बैस कभी भी अपना फैसला दे सकते हैं। ऐसे में सूबे की राजनीति में गहमागहमी का माहौल है। विधायकों को एकजुट रखने और सरकार बचाने की कोशिश लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज तीसरी बार यूपीए विधायकों की बैठक सीएम आवास पर बुलाई गई है।
बता दें कि खदान लीज मामले में चुनाव आयोग ने राज्यपाल रमेश बैस को हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता खत्म करने की सिफारिश की है। भारत निर्वाचन आयोग के समक्ष मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े ऑफिस ऑफ प्रॉफिट मामले में सुनवाई हुई थी। जिसके बाद आयोग ने राज्यपाल को अपनी राय भेजी है। चुनाव आयोग की सिफारिश के बाद झारखंड में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। अब सबकी नजर राज्यपाल के फैसले पर टिकी है, अंतिम फैसला राज्यपाल को ही लेना है।