Hindi News / news / झारखंड पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पांच लाख के इनामी सब जोनल कमांडर...

झारखंड पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पांच लाख के इनामी सब जोनल कमांडर समेत चार नक्सली गिरफ्तार

1st Bihar Published by: 3 Updated Jul 17, 2019, 1:35:03 PM

झारखंड पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पांच लाख के इनामी सब जोनल कमांडर समेत चार नक्सली गिरफ्तार

- फ़ोटो

JHARKHAND: झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने टीपीसी के पांच लाख के इनामी सब जोनल कमांडर समेत चार नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है. सभी नक्सलियों को चतरा-पलामू के सीमा से सटे तालगांव से गिरफ्तार किया गया है. चतरा पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नक्सलियों का एक दस्ता तालगांव में एक जमीन विवाद का मामला निबटाने पहुंचा है. तभी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एसपी (ऑपरेशन) निगम प्रसाद के नेतृत्व में चार नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया. चारों नक्सलियों को हथियार के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है.