1st Bihar Published by: Updated Jan 02, 2023, 7:24:10 PM
- फ़ोटो
DESK: झारखंड के देवघर जिले से 7 साल के बच्चे का अपहरण कर लिया गया था। झारखंड से अगवा बच्चे को बिहार के बिहार के गिद्धौर से पुलिस ने बरामद किया है। झारखंड पुलिस ने अपहरण करने वाले को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपहरणकर्ता को पुलिस अपने साथ झारखंड लेकर रवाना हुई है।
देवघर के सारवां थाना क्षेत्र के पांचूडीह गांव से बच्चे को अगवा किया गया था। सुनील शर्मा के 7 साल के बेटे आदित्य का अपहरण झाझा थाना क्षेत्र के कानन गांव निवासी तुलसी साव के बेटे विक्की साव ने किया था और परिजनों से वह 5 लाख रुपये की फिरौती मांग रहा था।
मामला सामने आने के बाद झारखंड पुलिस बिहार पहुंची और घेराबंदी कर अपहरणकर्ता को धर दबोचा। पुलिस ने मौके से अगवा बच्चे को भी बरामद कर लिया। फिलहाल पुलिस अपहरणकर्ता विक्की साव को अपने साथ ले गयी है। कोर्ट में पेशी के बाद उसे जेल भेजा जाएगा। 7 वर्षीय आदित्य की कुशल बरामदगी से परिजनों ने राहत की सांस ली है।