Hindi News / news / जीतन राम मांझी के हाउस गॉर्ड की पत्नी की संदिग्ध मौत, आत्महत्या की...

जीतन राम मांझी के हाउस गॉर्ड की पत्नी की संदिग्ध मौत, आत्महत्या की आशंका

1st Bihar Published by: Prashant Updated Aug 13, 2022, 8:53:58 AM

जीतन राम मांझी के हाउस गॉर्ड की पत्नी की संदिग्ध मौत, आत्महत्या की आशंका

- फ़ोटो

DARBHANGA: बड़ी खबर दरभंगा से आ रही है, जहां जीतन राम मांझी के हाउस गॉर्ड की पत्नी का संदिग्ध स्थिति में शव मिला है। मामले से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ हाउस गॉर्ड की पत्नी का शव कमरे के पंखे से लटकता हुआ पाया गया। खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फ़ैल गई। 




दरअसल, मृतका के पति जीतन राम मांझी के हाउस गॉर्ड हैं। महिला का शव उसके ही रूम में पंखे से लटक रहा था, जिसे देखते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने आत्महत्या की आशंका जताई है। वहीं, सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। घटना सदर थाना क्षेत्र की है। घटना को देखकर यह अंदाजा ;लगाया जा रहा है कि महिला ने सुसाइड कर लिया है। हालांकि अभी तक आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 




फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या कर दी गई है।