झारखंड में रेल हादसा: दीवार तोड़ खड़ी ट्रेन से टकराई मालगाड़ी, मची अफरा-तफरी Bihar News: बिहार में वोटिंग के बाद पुलिस का फ्लैग मार्च, जिला प्रशासन ने आम लोगों से की यह अपील Bihar News: बिहार में वोटिंग के बाद पुलिस का फ्लैग मार्च, जिला प्रशासन ने आम लोगों से की यह अपील Bihar Election 2025: पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के खिलाफ केस दर्ज, जानिए.. क्या है मामला? Bihar Election 2025: पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के खिलाफ केस दर्ज, जानिए.. क्या है मामला? पटना में गोल इंटरनेशनल स्कूल का भव्य शुभारंभ, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में नए युग की शुरुआत Air India Express bomb threat: एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में बम की धमकी, विमान की कराई गई इमरजेंसी लैंडिग; एयरपोर्ट पर अलर्ट Air India Express bomb threat: एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में बम की धमकी, विमान की कराई गई इमरजेंसी लैंडिग; एयरपोर्ट पर अलर्ट अरवल में DM अभिलाषा शर्मा ने मतगणना केन्द्र का किया निरीक्षण, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का भी लिया जायजा Bihar Crime News: अवैध हथियारों के खिलाफ बिहार STF का बड़ा एक्शन, पांच गिरफ्तार; भारी मात्रा में हथियार बरामद
1st Bihar Published by: Updated Fri, 27 Aug 2021 09:38:13 PM IST
- फ़ोटो
PATNA : जनता से सीधे जुड़े रहने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी युवा मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने भी जनता दरबार लगाने का फैसला किया। 5 साल के अंतराल के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से जनता दरबार कार्यक्रम में मौजूद हैं। लगातार नीतीश कुमार फरियादियों से मुलाकात कर रहे हैं। उधर बीजेपी और जेडीयू दोनों पार्टियों के मंत्रियों ने भी जनता दरबार कार्यक्रम की शुरुआत की है। ऐसे भी जीतन राम मांझी ने भी जनता दरबार लगाने का फैसला किया।
पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी 31 अगस्त से इसकी शुरुआत करने वाले थे लेकिन अब जनता दरबार अगले महीने ही शुरू हो पाएगा। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा ने आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी दी है। जीतन राम मांझी का पहला जनता दरबार अब 7 सितंबर को आयोजित होगा। मांझी की पार्टी के मंत्री और विधायक उनके सरकारी आवास पर आम लोगों की फरियाद सुनने के लिए मौजूद रहेंगे।
दरअसल जीतन राम मांझी अपने बेटे और बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन के साथ दिल्ली दौरे पर जा रहे हैं। मांझी 31 अगस्त को दिल्ली में रहेंगे। इन दोनों नेताओं के दिल्ली में रहने के कारण 31 अगस्त को आयोजित होने वाला जनता दरबार स्थगित कर दिया गया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अमरेंद्र त्रिपाठी ने बताया है कि 7 सितंबर को सुबह 11 बजे से हम पार्टी के मंत्री और विधायकों द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के पटना आवास पर जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा।