Hindi News / news / कन्हैया कुमार की आज पटना में रैली, स्वरा भास्कर समेत कई बॉलीवुड कलाकार...

कन्हैया कुमार की आज पटना में रैली, स्वरा भास्कर समेत कई बॉलीवुड कलाकार होंगे शामिल

1st Bihar Published by: Updated Feb 27, 2020, 10:23:00 AM

कन्हैया कुमार की आज पटना में रैली, स्वरा भास्कर समेत कई बॉलीवुड कलाकार होंगे शामिल

- फ़ोटो

PATNA: सीपीआई नेता और जेएनयू के पूर्व छात्र नेता कन्हैया कुमार की आज एनआरसी और सीएए के खिलाफ पटना के गांधी मैदान में रैली होने वाली हैं. इस रैली में बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर समेत कई बॉलीवुड कलाकार भाग लेंगे. 



रैली से पहले निकले थे यात्रा पर

कन्हैया कुमार 30 जनवरी से पश्चिम चंपारण के भितिहरवा से जन-गण-मन यात्रा पर निकले हुए थे. यात्रा के अंत में रैली करने की घोषणा कन्हैया ने यात्रा शुरू करने के दौरान ही कर दी थी.

यात्रा के दौरान कई जगहों पर हुआ हमला

कन्हैया कुमार ने इस यात्रा के दौरान बिहार के कई जिलों का दौरा किया और सीएए और एनआरसी को लेकर केंद्र सरकार और बीजेपी नेताओं पर हमला बोला. इस दौरान कन्हैया कुमार पर कई बार हमला हुआ,लेकिन उनकी यात्रा जारी रहा. यात्रा के दौरान ही आरा, कटिहार, सुपौल,छपरा समेत कई जगहों पर उनके काफिले पर हमला हुआ. कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन करते हुए काला झंझा दिखाया गया.

कई नेता और कलाकार लेंगे भाग

 कन्हैया की रैली में बताया जा रहा है कि जेएनयू छात्रसंघ की अध्यक्ष आइसी घोष, बॉलीवुड एक्टर प्रकाश राज, सुशांत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, योगेन्द्र यादव, अरुधंती राय, जिग्नेश मेवाणी के रैली में शामिल होंगे.