Hindi News / news / जुलुस के दौरान युवक की हत्या, एक घायल; आक्रोशित लोगों ने किया सड़क...

जुलुस के दौरान युवक की हत्या, एक घायल; आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Aug 26, 2024, 10:59:18 AM

जुलुस के दौरान युवक की हत्या, एक घायल; आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

- फ़ोटो

SIWAN : बिहार में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या कर दी जा रही है। ऐसे में ताजा मामला सिवान से निकल कर सामने आ रहा है। जहां जुलूस के दौरान एक युवक की हत्या और एक अन्य के घायल होने की खबर सामने आई है। यह घटना बड़हरिया थानाक्षेत्र के विशमरापुर गांव में हुई।


वहीं, इस घटना में मृतक की पहचान विनय गिरि के रूप में हुई है। जबकि घायल युवक का नाम सलमान गद्दी है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सिवान-बड़हरिया मुख्य पथ को जाम करके आगजनी की है। इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश की भावना व्य्पात हो गई है। हालांकि, घटना की सूचना हासिल होने के बाद पहुंची पुलिस की टीम लोगों को समझाने में जुटी हुई है। 


बताया जा रहा है कि, बड़हरिया थानाक्षेत्र में रविवार की देर रात जुलूस के दौरान एक युवक की हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। मृत युवक माधोपुर विपिन गिरि का बेटा विनय गिरि बताया जा रहा है, जबकि घायल बाहरन गद्दी का बेटा सलमान गद्दी है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सिवान बड़हरिया मुख्य पथ को जाम कर आगजनी कर दी, इससे आवागमन पूरी तरह बाधित है।