ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Elections 2025: इस एक्जिट पोल बन रही तेजस्वी की सरकार, जानिए महागठबंधन को मिल रही कितनी सीट? Bihar Assembly Election 2025 : 15 बाहुबली उम्मीदवारों की सीटों पर कांटे की टक्कर, जानें कौन आगे कौन पीछे; अनंत, रीतलाल, हुलास, शिवानी और ओसामा के सीटों का हाल भी जानें Bihar News: बिहार के इस जिले में फिर पैर पसार रहा डेंगू, अब मिले इतने मरीज Bihar Election : एग्जिट पोल पर RJD का पलटवार: बोले– भाजपा की साजिश, 18 नवंबर को तेजस्वी लेंगे शपथ Patna News: पटना में प्रदूषण के बढ़ते स्तर ने बढ़ाई लोगों की मुसीबत, AQI पहुंचा 300 के पार Bihar Election 2025: इन विधानसभा क्षेत्रों में 25 साल बाद हुआ मतदान, नक्सल प्रभावित इलाकों में भी हुई जोरदार वोटिंग; जानें क्या रही वजह Bihar Election 2025: बिहार में अब मतगणना की बारी, 46 केंद्रों पर तीन लेयर में कड़ी सुरक्षा, 14 नवंबर को खुलेगा EVM का राज Bihar Election 2025: बिहार में इस बार वोटिंग बनी जनआंदोलन, इन वजहों से बढ़ा मतदान प्रतिशत; जानें बिहार चुनाव में महिलाओं का जलवा: 9% ज्यादा वोट डाल पुरुषों को पछाड़ा, रिकॉर्ड 67% मतदान पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी नहीं कर सकते: झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

कल से शुरू हो रही बिहार बोर्ड 10 वीं की परीक्षा, दूसरे शिफ्ट की परीक्षा का बदल गया समय

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mon, 13 Feb 2023 09:25:01 AM IST

कल से शुरू हो रही बिहार बोर्ड 10 वीं की परीक्षा, दूसरे शिफ्ट की परीक्षा का बदल गया समय

- फ़ोटो

PATNA  : बिहार में 10वीं बोर्ड यानी मैट्रिक परीक्षा की शुरुआत कल यानी 14 फरवरी से शुरू हो रही है। यह परीक्षा 22 फरवरी तक चलेगी। हर बार की तरह इस बार भी यह परीक्षा दो शिफ्ट में ली जाएगी। वहीं, अब इस परीक्षा को लेकर बिहार बोर्ड के तरफ से बड़ा निर्णय लिया गया है। बिहार बोर्ड ने सेकंड शिफ्ट की परीक्षा की टाइमिंग में बड़ा बदलाव किया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, बिहार बोर्ड ने वैसे स्टूडेंट जिनकी परीक्षा दोपहर 1.45 बजे से 5 बजे तक होनी थी। उनको लेकर बड़ा निर्णय लिया है। बोर्ड ने अब यह निर्णय लिया है कि, दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से 5. 15 तक निर्धारित किया गया है। यानि अब सेकंड शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होगी। साथ ही परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही प्रवेश करना होगा। यानी दोपहर 2 बजे से होने वाली परीक्षा से आधे घंटे पहले 1.30 बजे परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना होगा। 


मैट्रिक परीक्षा में राज्य में 16,37,414 परीक्षार्थी हैं।इनमें 8,31,213 छात्राएं एवं 8,06,201 छात्र हैं। परीक्षा में 10 सेटों में सवाल पूछे जाएंगे। इसमें ए, बी, सी, डी, ई, एफ, जी, एच, आई और जे सेट होंगे। परीक्षार्थियों को सवाल हल करने में परेशानी न हाे इसके लिए ऑब्जेक्टिव से सब्जेक्टिव तक में दोगुने विकल्प मिलेंगे। जिले में 75 हजार से अधिक परीक्षार्थी हैं। 76 केंद्र बनाए गए हैं। स्टूडेंट्स की संख्या अधिक होने से एक-एक विषय की परीक्षा दो-दाे पालियों में होगी।


बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि पहले शिफ्ट की परीक्षा के लिए सुबह 9 बजे एंट्री करना होगा और परीक्षा सुबह 9.30 से शुरू होगी। पहली पाली की परीक्षा 12:45 बजे समाप्त होगी। जबकि दूसरी शिफ्ट की परीक्षा के लिए दोपहर 1.45 बजे एंट्री करना होगा।  यह परीक्षा शाम 5.15 बजे तक चलेगी। आपको बताते चलें कि, इस बार 14 फरवरी 2023 – गणित, 15 फरवरी 2023 – विज्ञान, 16 फरवरी 2023 – सामाजिक विज्ञान, 17 फरवरी 2023 – अंग्रेजी, 20 फरवरी 2023 – मातृभाषा, 21 फरवरी 2023 – द्वितीय मातृभाषा और 22 फरवरी 2023 – इलेक्टिव विषय की परीक्षा होगी।