Bihar News: बिहार के इन शहरों में होगा सैटेलाइट टाउनशिप का निर्माण, नियमों की अधिसूचना जारी.. Bihar News: SIR पर सियासी घमासान! तेजस्वी को नोटिस भेजेंगे विजय सिन्हा, कहा- पहले खेल के मैदान से भागे थे अब राजनीति से भागेंगे Bihar News: सड़क हादसे में महिला की मौत, बेटे की हालत गंभीर Bihar News: वेतन न मिलने पर कर्मी ने मैनेजर की बाइक चुराई, पुलिस ने किया गिरफ्तार Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान, बिहार विधानसभा चुनाव का कर सकते हैं बहिष्कार; इसी महीने ले सकते हैं फैसला Tejashwi Yadav: “मेयर और उनके देवर के दो-दो ईपिक नंबर, गुजरात के BJP नेता भी बिहार के वोटर बने”, चुनाव आयोग पर तेजस्वी का हमला INDvsPAK: "हमारे जवान घर वापस नहीं आते और हम क्रिकेट खेलने जाते हैं", एशिया कप पर बड़ी बात बोल गए हरभजन सिंह; मीडिया को भी लपेटा Bihar News: CBI की विशेष अदालत में सृजन घोटाले का ट्रायल शुरू, पूर्व DM वीरेन्द्र यादव पर आरोप तय Bihar News: अब बिहार सरकार नहीं बनाएगी नेशनल हाईवे, निर्माण और मरम्मत का जिम्मा NHAI के हवाले Bihar News: बिहार-झारखंड के इन शहरों के बीच फिर होगा स्पेशल ट्रेन का परिचालन, यात्रियों के लिए बड़ी राहत
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sun, 04 Aug 2024 03:14:16 PM IST
- फ़ोटो
MUZAFFARPUR: कहते हैं प्यार अंधा होता है और बहरा भी..यह कब किसी पर आ जाए कहना मुश्किल है..जिसे प्यार हो जाता है कि उसे ना तो कुछ दिखाई देता है और ना ही कुछ सुनाई देता है..वो तो बस अपनी ही जिद्द पर ही अड़ा रहता है कि किसी भी तरह हमें एक दूसरे का साथ चाहिए। ऐसा ही एक प्यार दो बच्चों की मां को अपने प्रेमी के साथ हो गया। पहले पति से एक बेटा 15 साल का और एक बेटी 14 साल की है। 5 साल के बाद वो अपनी बेटी की शादी करती लेकिन बेटी की शादी के पहले वो ही प्रेमी के साथ फरार हो गयी।
महिला ने 16 साल पहले लव मैरिज किया था और अब एक बार फिर 16 साल बाद उसे किसी लड़के से प्यार हो गया है। वो पति को छोड़ प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है। उसकी इस हरकत को देख लोग भी हैरान हैं। मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना इलाके का है जहां हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला को बरामद कर लिया जिससे पूछताछ की गयी। महिला ने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया है। अब वो प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है। उसी के साथ बाकी बची जिन्दगी गुजारना चाहती है।
बता दें कि महिला फुल कुमारी ने 16 साल पहले प्रियरंजन से लव मैरिज किया था। दोनों की जिन्दगी काफी खुशी-खुशी बीत रही थी। एक बेटा और एक बेटी होने के बाद प्रियरंजन की जिम्मेदारी बढ़ने लगी फिर वो घर गृहस्थी संभालने के लिए मुंबई चला गया। वहां रहकर वो काम करता और घर पर फुल कुमारी को पैसे भेजता। यहां फुल कुमारी अपने दोनों बच्चों का भरण पोषण करती। पति के प्रदेश जाते ही इसी बीच फुल कुमारी को एक लड़के से प्यार हो गया। युवक भी फुल कुमारी से बेइंतहा मोहब्बत करने लगा। दोनों के बीच यह प्यार नाजायज रिश्ते तक पहुंच गया। पति की आंख में धूल झोंककर महिला अपने प्रेमी से अवैध संबंध बनाने लगी। लेकिन जब इस बात की जानकारी उसके पति को लगी तो उसने पत्नी की जमकर डांट फटकार लगाई। लेकिन इसके बाद भी वो अपने प्रेमी को भूला नहीं पा रही थी। जबकि पति उसे हमेशा के लिए भूल जाने की बात करता था। प्रेमी से दूरी महिला को बर्दाश्त नहीं हुआ वो एक दिन प्रेमी के साथ फरार हो गयी।
पति की शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला को बरामद किया और जब उससे पूछताछ की तब महिला फुल कुमारी ने बताया कि मोबाइल पर बात करते-करते उसे एक लड़के से प्यार हो गया। उसी से वो शादी भी कर चुकी है। अब वो उसी के साथ बाकी जिन्दगी बिताना चाहती है। इस बात को लेकर पति 4 साल उसे मना कर रहा था लेकिन पति की बातों से तंग आकर वो प्रेमी के साथ भागी थी। पति जब 4 साल से प्रदेश में था तब प्रेमी ही मेरी देखभाल करता था। महिला की बातें सुनकर पुलिस भी दंग रह गयी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। वही पूरे इलाके में इस मामले की चर्चा हो रही है। इलाके के लोग भी इस कहानी को सुनकर हैरान हैं।