MADHUBANI: मधुबनी में प्रेम विवाह बना जानलेवा, लड़की के परिवार ने लड़के के पिता की कर दी हत्या BIHAR: शादी समारोह में हर्ष फायरिंग, 13 साल का बच्चे और वेटर को लगी गोली SAHARSA: नाला निर्माण के विवाद को लेकर बाप-बेटे की पिटाई, इलाज के दौरान युवक की मौत BIHAR: हाजीपुर सदर अस्पताल से 2 साल का बच्चा गायब, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस BIHAR: बसंतपुर गांव में शोक की लहर, ट्रेन हादसे में 22 वर्षीय गुड्डू सिंह की मौत Air Marshal AK Bharti: कौन हैं एयर मार्शल एके भारती, जिन्होंने पाकिस्तान को सुनाई रामचरित मानस की चौपाई? जानिए.. Bihar News: स्टेज शो के दौरान माही-मनीषा के साथ मारपीट, अस्पताल में कराना पड़ा एडमिट Bihar News: स्टेज शो के दौरान माही-मनीषा के साथ मारपीट, अस्पताल में कराना पड़ा एडमिट Life Style: अच्छे काम पर जाते वक्त क्यों खिलाया जाता है दही-चीनी? धार्मिक ही नहीं वैज्ञानिक वजह भी जान लीजिए.. Bihar News: निगरानी ने सार्वजनिक की बिहार के दागी अफसरों की जानकारी, सरकार को भेजी रिपोर्ट
1st Bihar Published by: Updated Wed, 19 Feb 2020 08:52:42 PM IST
- फ़ोटो
PATNA : जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और वामपंथी नेता कन्हैया कुमार की रैली में पटना के गांधी मैदान में बॉलीवुड का जमावड़ा लगेगा। वहीं जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष आइसी घोष भी पटना की रैली में पहुंचेंगी। 27 फरवरी को होने वाली वाम दलों की 'संविधान बचाओ नागरिकता बचाओ महारैली' में 10 लाख लोगों के जुटान का दावा किया गया है।
इसी महारैली के लिए भाकपा नेता कन्हैया कुमार पिछले 30 जनवरी से जन-गण-मन यात्रा पर विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं। यह यात्रा चंपारण के महात्मा गांधी के भितिहरवा आश्रम से शुरू हुई है। कन्हैया एनपीआर-एनआरसी-सीएए विरोधी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले ये यात्रा कर रहे हैं। हालांकि कन्हैया की यात्रा खासे विवादों में पड़ी हुई है। कन्हैया के काफिले पर यात्रा के दौरान नौ बार हमला हो चुका है।
कन्हैया की इस रैली में बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर, एक्टर प्रकाश राज, सुशांत सिंह, डायरेक्टर अनुराग कश्यप, अनुभव सिन्हा भी पहुंच रहे हैं। वहीं जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष आइसी घोष भी पटना आ रही हैं। वहीं कई चर्चित चेहरे भी रैली में शामिल होंगे भीम आर्मी चन्द्रशेखर आजाद, स्वराज इंडिया के योगेन्द्र यादव, जिग्नेश मेवाणी, अरुधंती राय, हैदराबाद विवि छात्र संघ अध्यक्ष अभिषेक कुमार के अलावे महात्मा गांधी के पपौत्र तुषार गांधी भी शिरकत करेंगे। रोहित वेमुला की मां भी रैली को संबोधित करेंगी।