1st Bihar Published by: Updated Sep 15, 2020, 2:33:21 PM
- फ़ोटो
KANPUR: युवती के साथ थानेदार में गंदी बात की. जब वह थाना में शिकायत दर्ज कराने गई तो थानेदार ने कहा कि अगली बार कपड़ा फाड़ कर थाना में आना. उसके बाद रेप का केस दर्ज करूंगा. यह मामला कानपुर के नर्वल थाना का मामला है.
जमीन कब्जा की शिकायत करने गई ती युवती
बताया जा रहा है कि जमीन कब्जा की शिकायत दर्ज कराने के लिए युवती थाना गई थी. आरोपी को भी थानेदार ने थाना बुलाया था. युवती की शिकायत सुनने के बाद थानेदार ने आरोपी शख्स को फटकार लगाई. इस दौरान युवती को कहा कि अगली बार ब्लाउज फाड़कर आना. जिसके बाद मैं रेप का दर्ज करूंगा. इस दौरान शर्म के मारे झेप गई. इस दौरान महिला पुलिसकर्मी भी थाना में मौजूद थी.
वीडियो वायरल के बाद कार्रवाई
इस दौरान ही किसी ने यह वीडियो बना लिया. अब यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. जिसमें में युवती को बोलते हुए थानेदार की आवाज आ रही है. इसके बाद डीआईजी ने लाइन हाजिर कर दिया है. बताया जा रहा है कि नर्वल एसओ रामऔतार पहले भी विवादों में आ रह चुके है. लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई. ग्रामीणों का कहना है कि दो साल से वह थाने में टिके हुए थे. उनकी अभद्रता से ग्रामीण परेशान थे.