India-Pakistan Tension: टेरिटोरियल आर्मी को लेकर रक्षा मंत्रालय ने जारी किया आदेश, जरूरत पड़ी तो जंग के मैदान में जाएंगे लेफ्टिनेंट कर्नल धोनी? India-Pakistan Tension: टेरिटोरियल आर्मी को लेकर रक्षा मंत्रालय ने जारी किया आदेश, जरूरत पड़ी तो जंग के मैदान में जाएंगे लेफ्टिनेंट कर्नल धोनी? Bihar Crime News: बिहार में ATM कैश वैन से 70 लाख की चोरी, पलक झपकते ही पैसे उड़ा ले गए शातिर Bihar Crime News: बिहार में ATM कैश वैन से 70 लाख की चोरी, पलक झपकते ही पैसे उड़ा ले गए शातिर India-Pakistan Tension: सीमा पर पाक आर्मी की तरफ से भीषण गोलीबारी, भारतीय सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब; अमृतसर-पठानकोट-जम्मू में ब्लैकआउट India-Pakistan Tension: सीमा पर पाक आर्मी की तरफ से भीषण गोलीबारी, भारतीय सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब; अमृतसर-पठानकोट-जम्मू में ब्लैकआउट Bihar Politics: सीएम नीतीश कुमार का बेगूसराय दौरा, मुख्यमंत्री ने करोड़ों की योजनाओं की दी सौगात Bihar News: VTR के जंगलों में लगी भीषण आग, वन्यजीवों की जान पर मंडराया खतरा Bihar News: बिहार में भीषण सड़क हादसा, चार साल के मासूम की मौत, पांच लोग घायल Bihar Crime News: बिहार में यूरिया लदे ट्रक को ले भागे बदमाश, CCTV में कैद हुई चोरी की वारदात
1st Bihar Published by: Updated Wed, 28 Apr 2021 02:31:33 PM IST
- फ़ोटो
DESK: कोरोना की दूसरी लहर से पूरे देश में त्राहिमाम मचा हुआ है। बढ़ते कोरोना मामलों के बीच लोगों के समक्ष ऑक्सीजन की समस्या खड़ी हो गयी है। ऑक्सीजन नहीं मिलने से कई लोगों की जाने भी चली गयी है। ऐसे हालात को देखते हुए उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक अनोखे लंगर की शुरुआत की गयी। गुरु सिंह सभा और समूह सिक्ख संगत की तरफ से इन दिनों ऑक्सीजन लंगर लगाया गया है। जहां किसी भी जरूरतमंद मरीज को डॉक्टर की देखरेख में ऑक्सीजन दी जा रही है। पहले इनके द्वारा लंगर लगाकर लोगों को खाना खिलाया जाता था लेकिन आज आपदा की इस घड़ी में ऑक्सीजन उपलब्ध करा रहे हैं। ऑक्सीजन लंगर मरीजों के लिए संजीवनी का काम कर रहा है।
उत्तर प्रदेश के कानपुर में बढ़ते कोरोना केसेज के बाद अस्पताल में मरीजों को ना तो बेड नसीब हो रहा है ना ही ऑक्सीजन। ऐसे में कोरोना संक्रमित मरीज और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में ऑक्सीजन लंगर मरीजों के लिए वरदान साबित हो रहा है। कानपुर का अनोखा लंगर इन दिनों लोगों के लिए संजीवनी का काम कर रहा है। गुमटी गुरुद्वारे की तरफ से ऑक्सीजन लंगर की शुरुआत की गई। लंगर की तरफ से वैसे मरीजों को ऑक्सीजन की सुविधा दी जा रही है जिन्हें ऑक्सीजन नहीं मिल रहा है। कई जरूरतमंद ऑक्सीजन लंगर में आकर ऑक्सीजन लगा रहे हैं। इस अनोखे लंगर की चर्चा पूरे कानपुर में हो रही है।