1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 13, 2023, 7:54:22 PM
- फ़ोटो
PATNA: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद बीजेपी पर आरजेडी हमलावर हो गयी है। कांग्रेस की बंपर जीत और बीजेपी की हार को लेकर विपक्ष हमलावर है। नतीजे सामने आने के बाद आरजेडी नेता तेजप्रताप यादव ने बीजेपी पर तंज सकते हुए कहा कि ये तो होना ही था...
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने धमाकेदार जीत हासिल की है। कांग्रेस ने भारी मतों से जीत दर्ज करायी है। पटना-रांची सहित देश के कोने-कोने में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं कर्नाटक की जीत की खुशी मनायी। एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर और आतिशबाजी करके कांग्रेसियों ने अपनी खुशी का इजहार किया।
बीजेपी की हार पर खुशी का इजहार करते हुए आरजेडी नेता व बिहार के मंत्री तेजप्रताप यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि बजरंग बली ने रावण की लंका जला डाली। तेजप्रताप आगे लिखते हैं कि कर्नाटका में बीजेपी,आरएसएस नाम की गंदगी को साफ करने के लिए जनता को बधाई...हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई आपस मे हैं भाई भाई..
ये तो होना ही था...बजरंगबली ने रावण की लंका जला डाली...कर्नाटका में बीजेपी,आरएसएस नाम की गंदगी को साफ करने के लिए जनता को बधाई...
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) May 13, 2023
हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई आपस मे है भाई भाई pic.twitter.com/gCNybTSxSp