Hindi News / news / कश्मीर में टारगेट किलिंग के दौरान बिहारी मजदूर की हत्या, घाटी से पलायन...

कश्मीर में टारगेट किलिंग के दौरान बिहारी मजदूर की हत्या, घाटी से पलायन शुरू..अलर्ट पर केंद्र

1st Bihar Published by: Updated Jun 03, 2022, 8:58:27 AM

कश्मीर में टारगेट किलिंग के दौरान बिहारी मजदूर की हत्या, घाटी से पलायन शुरू..अलर्ट पर केंद्र

- फ़ोटो

DESK : जम्मू कश्मीर में आतंकी एक बार फिर से टारगेट किलिंग का दौर शुरू कर चुके हैं. घाटी में रहने वाले गैर कश्मीरियों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है. गुरुवार को आतंकियों ने कश्मीर के बडगाम जिले में एक बिहारी मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी. दिलखुश नाम का बिहारी मजदूर ईट भट्टे में काम करता था. आतंकी हमले में 2 गैर स्थानीय मजदूरों की मौत हुई है.


जम्मू कश्मीर में बिगड़ते हालात को देखते हुए केंद्र सरकार भी अलर्ट मोड में आ गई है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को एनएसए अजीत डोभाल समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की थी और आज एक बार फिर बैठकों का दौर जारी रहेगा. केंद्रीय मंत्री आज जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और अन्य बड़े अधिकारियों के साथ एक हाई लेवल मीटिंग करने जा रहे हैं. इस बैठक में गृह मंत्रालय के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे. जम्मू कश्मीर में टारगेट किलिंग को कैसे रोका जाए कैसे आतंकी संगठनों पर नकेल कसी जाए, इसको लेकर नए सिरे से रणनीति बनाई जाएगी. गुरुवार को ही बैठक में ऐसे अजीत डोभाल और रांची सामंत कुमार गोयल के साथ अमित शाह ने कई घंटे तक चर्चा की थी. आपको बता दें कि गुरुवार को ही दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों ने एक बैंक मैनेजर की भी गोली मारकर हत्या कर दी थी. वह राजस्थान के रहने वाले थे.


उधर आतंकियों की तरफ से टारगेट किलिंग की घटना को अंजाम दिए जाने के बाद घाटी में एक बार फिर से पलायन का दौर शुरू हो चुका है. कई बिहारी परिवार अब अपने घर वापस लौटना चाहते हैं. दूसरे राज्यों के रहने वाले 30 से 40 परिवारों ने अब तक घाटी से पलायन कर लिया है. वह दूसरे शहरों का रुख कर रहे हैं. जम्मू कश्मीर में धारा 370 खत्म किए जाने के बाद यह पहली बार सबसे बुरी स्थिति है. ऐसे में सरकार नए सिरे से हालात की समीक्षा करना चाहती है और आतंकियों को कैसे जवाब दिया जाए इसके लिए रणनीति बनाई जा रही है.