Hindi News / news / Katihar Crime News: विष्णु मंडल हत्याकांड का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, अपहरण के...

Katihar Crime News: विष्णु मंडल हत्याकांड का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, अपहरण के बाद हत्या कर बोरे में फेंका गया था शव

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Oct 21, 2024, 7:37:12 PM

Katihar Crime News: विष्णु मंडल हत्याकांड का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, अपहरण के बाद हत्या कर बोरे में फेंका गया था शव

- फ़ोटो

KATIHAR: कटिहार पुलिस ने विष्णु मंडल हत्याकांड का खुलासा कर लिया है। इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वही मृतक की बाइक का पार्ट्स भी बरामद किया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिजित सिंह ने इस बात की जानकारी मीडिया को दी है। 


उन्होंने बताया कि घटना मुजफ्फसिल थाना क्षेत्र के मनिया की है जहां से 24 सितंबर को पानी से भरे गड्ढे में से एक बोरा बरामद किया गया था। बोरे में से बरामद लाश की पहचान विष्णु मंडल नामक व्यक्ति के रूप में हुई थी। इस मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई थी जिसका खुलासा आज कटिहार पुलिस ने किया है। 


अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिजीत सिंह ने बताया कि 13 सितंबर को दिलारपुर मनिहारी निवासी विष्णु मंडल का अज्ञात लोगों द्वारा अपहरण करने के संबंध में परिजनों ने थाने में आवेदन दिया था। जिसके आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुफ्फसिल थाना पुलिस ने केस दर्ज किया और अनुसंधान के क्रम में अगवा विष्णु कुमार मंडल की लाश 24 सितंबर को कोरियापट्टी बैगना से उतर कटिहार-मनिया रेलखण्ड के किनारे से पानी भरे गड्ढे से बोरा में बंध हुआ बरामद किया। 


तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने मामले का उद्भेदन कर लिया। मामले में संलिप्त अपराधी संजय मंडल, फटकन मंडल और स्वीटी देवी उर्फ तमन्ना खातुन को गिरफ्तार किया गया है। इनकी गिरफ्तारी कोरिया टोला, बैगना वार्ड नं0-24, नगर थाना क्षेत्र से हुई है। 


गिरफ्तार अपराधियों से जब पुलिस ने पूछताछ की तब पता चला कि मृतक विष्णु कुमार मंडल और स्वीटी देवी उर्फ तमन्ना खातुन के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जिसकी खबर स्वीटी देवी उर्फ तमन्ना खातुन के परिजनों को हो गयी। जिसके बाद अपने अन्य दो साथियों मनोज मंडल उर्फ मन्ना एवं सोनू मंडल के साथ मिलकर साजिश के तहत मृतक विष्णु कुमार मंडल को बुलाकर उसकी हत्या की गयी। हत्या के बाद शव को रात में ही बोरा में रखकर रेलवे लाईन के किनारे पानी में फेंक दिया गया।