1st Bihar Published by: Updated Jul 13, 2021, 7:25:19 PM
- फ़ोटो
DESK: कोरोना को लेकर इस साल होने वाली कांवड़ यात्रा को रद्द कर दिया गया है। उत्तराखंड सरकार ने यह फैसला लिया है। देश में करोना के संभावित तीसरे लहर के बीच इस बार कांवड़ लेकर लोग नहीं जा सकेंगे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों के साथ आज बैठक की। जिसमें कांवड़ यात्रा को रद्द किए जाने का निर्णय लिया गया। बताया गया कि कोरोना के खतरे को देखते हुए सरकार प्रदेशवासियों की जान खतरे में नहीं डालना चाहती। इसीलिए यह फैसला लिया गया है।
गौरतलब है कि एक्सपर्ट्स ने पहले ही चेतावनी दी थी कि कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच कांवड़ यात्रा सुपरस्प्रेडर इवेंट के रूप में कुंभ मेले से पांच गुना अधिक खतरनाक साबित हो सकती है। कांवड़ यात्रा में कुंभ मेले की तुलना में कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा अधिक है। कांवड़ यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की संख्या कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की तुलना में काफी अधिक होने की संभावना है। इसी को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने अधिकारियों के साथ एक बैठक की और कांवड़ यात्रा को रद्द करने का फैसला लिया।