Hindi News / news / केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर JDU विधायक ने बोला हमला, बोले -...

केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर JDU विधायक ने बोला हमला, बोले - BJP सांसद ने बेगूसराय को छला

1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Apr 26, 2020, 8:42:09 AM

केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर JDU विधायक ने बोला हमला,  बोले - BJP सांसद ने बेगूसराय को छला

- फ़ोटो

BEGUSARAI : केन्द्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह पर मटिहानी के जेडीयू विधायक नरेन्द्र सिंह उर्फ बोगो सिंह ने बड़ा हमला बोला है। विधायक ने सांसद पर बेगूसराय की जनता को छलने का आरोप लगाया है।


बेगूसराय के मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के जदयू विधायक नरेंद्र सिंह उर्फ बोगो सिंह ने सांसद गिरिराज सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होनें सांसद बनने के पहले तीन काम करवाने का वादा किया था लेकिन उन तीनों को ही पूरा नहीं किया। उन्होनें बेगूसराय की जनता को ठगने का काम किया है।


बोगो सिंह ने कहा कि मैनें उनसे शामहो-मटिहानी पुल को जोड़ देने की गुजारिश की थी। अगर ये पुल जुड़ जाता को बेगूसराय मुख्यालय से शाम्हो की दूरी महज 10 मिनट में तय हो जाती। लेकन उन्होनें इस दिशा में कोई पहल नहीं की। वहीं उन्होनें बरौनी रिफाईनरी का मुद्दा उठाया और कहा कि सांसद की सुस्ती की वजह से आज तक बेगूसराय रिफाइनरी को पेट्रोकेमिकल्स रिफाइनरी का दर्जा नहीं मिल सका जबकि कई रिफाईनरी पांच और दस साल में ही पेट्रोकेमिकल्स रिफाईनरी बन गये। जबकि बेगूसराय में रिफाईनरी सन 1964 से काम कर रही बावजूद उसके आज तक इसे वह दर्जा नहीं मिल सका।