1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jan 27, 2023, 7:51:07 PM
- फ़ोटो
BHAGALPUR: इस वक्त की बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है, जहां केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के भाई निर्मल चौबे की मौत के बाद जोरदार हंगामा हुआ है। अश्विनी चौबे के भाई निर्मल चौबे को गंभीर हालत में JLNMCH के आईसीयू में भर्ती कराया गया था, जहां उनके मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जोरदार हंगामा किया।
आक्रोशित परिजनों ने आईसीयू में डॉक्टर नहीं रहने का आरोप लगाया और अस्पताल अधीक्षक का घेराव किया। जेएलएनएमसीएच के आईसीयू में इलाजरत निर्मल चौबे की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा मचाया। अस्पताल के डॉक्टरों पर इलाज में कोताही बरतने का आरोप लगाया।