श्रेयसी सिंह के लिए जमुई में 10 किमी लंबा रोड शो, स्मृति ईरानी और अश्विनी चौबे रहे मौजूद बेतिया में विनय बिहारी को लड्डू से तौला गया, आम्रपाली दुबे-आनंद मोहन ने रोड शो कर मांगा वोट अपनी पत्नी से ज्यादा फाइलों से प्यार करते हैं अधिकारी, नितिन गडकरी ने कसा तंज, कहा..फाइलों को दबाकर ना रखें सुखदेव दास जी महाराज से मिलने पहुंचे नित्यानंद राय, 60 साल से चल रहे सीताराम नाम धुन के अखंड कीर्तन में हुए शामिल विपक्ष को करारा जवाब: 'बीमार' कहने वालों की नीतीश ने कर दी बोलती बंद, 84 चुनावी रैलियों को किया संबोधित Bihar Election 2025: ‘तेजस्वी बनेंगे सीएम, शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी को बुलाएंगे’, मीसा भारती का बड़ा दावा Bihar Election 2025: ‘तेजस्वी बनेंगे सीएम, शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी को बुलाएंगे’, मीसा भारती का बड़ा दावा बगहा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विद्यालय का छज्जा गिरा, तीन किशोर घायल Bihar Election 2025: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आरजेडी और कांग्रेस पर बोला हमला, लोगों को लाल झंडे वालों से किया सचेत Bihar Election 2025: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आरजेडी और कांग्रेस पर बोला हमला, लोगों को लाल झंडे वालों से किया सचेत
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Thu, 09 Feb 2023 02:14:45 PM IST
- फ़ोटो
DESK: अभी शादियों का सीजन चल रहा है। फिल्म इंडस्ट्रीज में भी कई सेलेब्स शादी के बंधन में बंध रहे हैं। कुछ दिन पहले ही बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल शादी के बंधन में बंधे थे। जिसके बाद 7 फरवरी को एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी हुई थी। अब टीवी की जानी मानी अभिनेत्री और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी शनेल ईरानी भी आज गुरुवार को शादी के बंधन में बंधने जा रही है।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बिटिया का विवाह आज राजस्थान के नागौर स्थित खींवसर फोर्ट में होगा। पांच सौ साल पुराने किले में यह शादी होने जा रही है। स्मृति ईरानी की बेटी शेनेल ईरानी और अर्जुन भल्ला आज शादी के बंधन में बंधेंगे। अर्जुन प्रवासी भारतीय हैं जो कनाडा में रहते हैं। जहां वे लीगल कंसल्टेंट के तौर पर काम करते हैं। जबकि शेनेल ईरानी पेशे से वकील है।
दोनों की शादी के लिए खींवसर फोर्ट को तीन दिनों के लिए बुक किया गया है। गौरतलब है कि जुबिन ईरानी स्मृति इरानी के पति हैं। शेनेल जुबिन ईरानी की पहली पत्नी मोना की बेटी है। हल्दी की रस्म पूरी होने के बाद शेनेल और अर्जुन की शादी आज होने जा रही है। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। शादी में शामिल होने के लिए गेस्ट के आने का सिलसिला जारी है। करीब शाम 5 बजे दूल्हा-दुल्हन के वरमाला की रस्म पूरी होगी। शाम 6 बजे दोनों की एंट्री होगी। वही रात 8 बजे रिसेप्शनन पार्टी का समय रखा गया है।