1st Bihar Published by: Updated Aug 12, 2022, 2:42:41 PM
- फ़ोटो
PATNA : जांच में उत्क्रिष्ट प्रदर्शन करने वाले बिहार के सात पुलिस अधिकारियों का केंद्रीय गृह मंत्री के पदक के लिए चयन किया गया है। बिहार के सात पुलिस पदाधिकारियों में दो एसपी और पांच अन्य अधिकारी शामिल हैं। देशभर में कुल 151 पुलिस अधिकारियों का चयन इस पदक के लिए किया गया है। पिछले साल भी बिहार के सात पुलिस अधिकारियों को केंद्रीय गृह मंत्री पदक से अलंकृत किया गया था।
दरअसल, जांच में उत्कृष्ता के लिए हर साल पुलिस पदाधिकारियों को केंद्रीय गृह मंत्री पदक दिया जाता है। 12 अगस्त को देशभर के पुलिस एवं जांच पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की जाती है। आज भी देश के उन 151 पुलिस पदाधिकारियों के नाम की घोषणा हुई जिन्होंने अनुसंधान में उत्कृष्ता दिखाई है। 151 पुलिस पदाधिकारियों में 7 बिहार पुलिस के हैं जबकि CBI के 15, यूपी पुलिस के 10-10, केरल, राजस्थान और प.बंगाल के 8-8 पदाधिकारी हैं।
केंद्रीय गह मंत्री पदक से अलंकृत होने वाले बिहार के सात पुलिस पदाधिकारियों में एसपी सायली सावलाराम धूरत, एसपी विनय तिवारी, इंस्पेक्टर रामशंकर सिंह, इंस्पेक्टर विनय प्रकाश, SI मनोज कुमार राय, SI मो. चांद परवेज और SI मो. गुलाम मुस्तफा शामिल हैं। पटना में हुए रूपेश हत्याकांड का खुलासा करने के लिए पटना के तत्कालीन एसपी विनय तिवारी को पदक दिया जाएगा। वहीं एसपी सायली धूरत को अररिया दुष्कर्म मामले की जांच में उत्कृष्टता के लिए पदक से अलंकृत किया जाएगा। इसके साथ ही पटना पुलिस के दो इंस्पेक्टर और तीन सब-इंस्पेक्टर का चयन पदक के लिए किया गया है।