Hindi News / news / खगड़िया में नदी में पलटी नाव, 2-3 मजदूर लापता

खगड़िया में नदी में पलटी नाव, 2-3 मजदूर लापता

1st Bihar Published by: Updated Nov 21, 2022, 11:52:38 AM

खगड़िया में नदी में पलटी नाव, 2-3 मजदूर लापता

- फ़ोटो

KHAGADIA: खबर बिहार के खगड़िया से आ रही है, जहां बागमती की उपधारा में मजदूरों से भरी एक नाव पलट गई। फिलहाल दो मजदूरों के लापता होने की खबर सामने आई है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों मजदूर नदी में डूब गए हैं। सूचना पाकर SDRF की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। घटना मुफ्फसिल थाना के कंठारी घाट की है। 



घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ मुफस्सिल थाना इलाके के धुसमुरी विशनपुर के कंठारी घाट इलाके में मजदूरों से भरी नाव बागमती की उपधारा पार कर रही थी। इसी दौरान अचानक नाव डूब गई। फिलहाल 2-3 मजदूर लापता बताए जा रहे हैं। सूचना पाकर मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और फिर कई मजदूरों को नदी से बाहर निकाला गया। 



फिलहाल 2-3 मजदूर अब भी लापता हैं। जैसे ही SDRF की टीम को सूचना मिली पूरी टीम मौके पर पहुंचने के लिए रवाना हो गई। लापता मजदूरों की खोजबीन जारी है।