Hindi News / news / मौत से पसरा मातम, तालाब में नहाने के दौरान 3 लड़कियां डूबीं

मौत से पसरा मातम, तालाब में नहाने के दौरान 3 लड़कियां डूबीं

1st Bihar Published by: Updated Sep 29, 2020, 1:30:45 PM

मौत से पसरा मातम, तालाब में नहाने के दौरान 3 लड़कियां डूबीं

- फ़ोटो

KHAGARIA :  इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. खगड़िया में एक बड़ा हादसा हुआ है. तालाब में नहाने के दौरान 3 लड़कियां डूब गई हैं. इनमें स एक बच्ची की मौत हो गई है. बच्ची की मौत के बाद उसके घर में मातम छा गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.


घटना खगड़िया जिले के गोगरी थाना इलाके की है. जहां मुश्किपुर गांव में तालाब में नहाने के दौरान 3 लड़कियां डूब गई हैं. बताया जा रहा है कि ये तीनों लड़कियां दोस्त हैं, जो तालाब में नहाने गई थीं. इस दौरान ज्यादा गहरे पानी में जाने के कारण ये डूब गईं. जिनमें से एक बच्ची की मौत हो गई है, जबकि एक बच्ची को सुरखित बाहर निकाल लिया गया है.


मृतक बच्ची की पहचान 15 साल की नरगिस के रूप में की गई है. लापाता तीसरी बच्ची की तालाश जारी है. नरगिस की मौत के बाद उसके घर में मातम छा गया है.