BIHAR: बारात जा रहे बाइक सवार को हाइवा ने रौंदा, दो युवकों की दर्दनाक मौत, घर में मातम का माहौल Bihar News: बिहार की इस नदी पर 200 करोड़ की लगत से बनेगा पुल, इंजीनियरों की टीम ने किया सर्वे Mansoon in Bihar: बिहार में मानसून की एंट्री को लेकर आई गुड न्यूज, मौसम विभाग ने दिया नया अपडेट Mansoon in Bihar: बिहार में मानसून की एंट्री को लेकर आई गुड न्यूज, मौसम विभाग ने दिया नया अपडेट Bihar News: मुर्गी की हत्या के बाद रोते-बिलखते थाने पहुंची महिला, देवर सहित 3 पर FIR दर्ज BIHAR CRIME: जहानाबाद में दिनदहाड़े 2.80 लाख की लूट, बैंक से पैसे निकालने गई महिला को बनाया निशाना Bhojpur News: अजय सिंह ने जन्मदिन पर 18 गांवों के खिलाड़ियों के बीच खेल किट का किया वितरण, युवाओं में दिखा भारी उत्साह Bhojpur News: अजय सिंह ने जन्मदिन पर 18 गांवों के खिलाड़ियों के बीच खेल किट का किया वितरण, युवाओं में दिखा भारी उत्साह Life Style: बच्चों को जरूरत से ज्यादा मीठा खिलाना पड़ सकता है भारी, हो सकती है यह गंभीर समस्या पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट से मचा हड़कंप, 4 महिलाओं की दर्दनाक मौत, 6 की हालत गंभीर
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sat, 09 Sep 2023 12:57:34 PM IST
- फ़ोटो
DELHI: बड़ी खबर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से निकलकर सामने आ रहा है। भोजपुरी के सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाई कोर्ट के फैसले के मुताबिक खेसारी लाल यादव अब अगले दो साल तक सिर्फ एक ही म्यूजिक कंपनी के लिए गा सकेंगे, इसके अलावा अन्य कंपनियों में खेसारी लाल यादव के गाना गाने पर हाई कोर्ट ने बैन लगा दिया है।
दरअसल, भोजपुरी सिंगग खेसारी लाल यादव और म्यूजिक कंपनी ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन के बीच 27 मई, 2021 को एक करार हुआ था। इस करार के तहत खेसारी लाल यादव को ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन कंपनी के लिए 30 महीनों में 200 सॉंग गाना था। इसके एवज में उक्त कंपनी की तरफ से खेसारी लाल को 5 करोड़ रुपए दिए जाने थे। 30 महीनों में खेसारी लाल यादव ने कंपनी के साथ मात्र 89 गाने ही गाए। खेसारी को लगा 30 महीने पूरे होने के बाद उनका करार कंपनी के साथ खत्म हो गया है और वो दूसरी कंपनियों के लिए गाने लगे।
जिसके बाद म्यूजिक कंपनी ने खेसरी लाल के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। इस मामले की सुनवाई करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट की दो जजों की बेंच अपना फैसला सुनाते हुए खेसारी लाल पर दूसरी कंपनियों के लिए गाना गाने पर दो साल तक बैन लगा दिया। इस फैसले के बाद स्पष्ट हो गया कि खेसारी लाल यादव 30 सितंबर, 2025 तर किसी दूसरी कंपनी के लिए गाना नहीं गा पाएंगे और उन्हें सिर्फ 'ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन' के लिए ही गाना होगा।