1st Bihar Published by: Updated Sep 14, 2021, 1:38:40 PM
- फ़ोटो
DELHI : जनता दल यूनाइटेड में झारखंड में अपने नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी है. फर्स्ट बिहार की खबर पर एक बार फिर से मुहर लगी है. खीरू महतो को झारखंड जेडीयू का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने आज इसकी अधिकारिक घोषणा की है.
झारखंड में नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर सोमवार को जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक की थी. राज्यसभा के उपसभापति और जेडीयू के राज्यसभा सांसद हरिवंश के आवास पर हुई इस बैठक में कई नामों पर चर्चा हुई थी. बैठक में खीरू महतो को प्रदेश अध्यक्ष के लिए प्रबल दावेदार माना जा रहा था. फर्स्ट बिहार न्र आपको पहले ही या खबर बताई थी कि उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है. अब खीरू महतो झारखंड में पार्टी की बागडोर संभालेंगे.