1st Bihar Published by: Updated Sep 06, 2021, 12:33:04 PM
- फ़ोटो
ARARIA: बिहार में लूट और चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन बदमाश इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला अररिया का है जहां बदमाशों ने किराना व्यवसायी के घर को अपना निशाना बनाया है।
हथियारबंद दो बदमाशों ने किराना व्यवसायी के घर पर जमकर लूटपाट की। इस दौरान बदमाशों ने घर में रखे दस लाख रुपये कैश लूटकर फरार हो गये। इस घटना से परिजन काफी दहशत में हैं। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पीड़ित ने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी है।