Hindi News / news / किशनगंज में ओवैसी के कैंडिडेट ने बीजेपी की राह आसान की, स्वीटी सिंह...

किशनगंज में ओवैसी के कैंडिडेट ने बीजेपी की राह आसान की, स्वीटी सिंह चल रहीं आगे

1st Bihar Published by: Sajid Hussein Updated Oct 24, 2019, 9:47:52 AM

किशनगंज में ओवैसी के कैंडिडेट ने बीजेपी की राह आसान की, स्वीटी सिंह चल रहीं आगे

- फ़ोटो

KISHANGANJ : किशनगंज विधानसभा सीट से  बीजेपी की उम्मीदवार स्वीटी सिंह आगे चल रही हैं. दूसरे राउंड की मतगणना खत्म होने के बाद बीजेपी उम्मीदवार स्वीटी सिंह को 4047   वोट मिले हैं, उनका मुकाबला ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के उम्मीदवार से चल रहा है.

 एआईएमआईएम के उम्मीदवार को दूसरे राउंड की मतगणना खत्म होने के बाद 3113 वोट मिले हैं जबकि कांग्रेस मुकाबले में पीछे हो गई है. कांग्रेस कैंडिडेट को महज 666 वोट मिले हैं. दूसरे राउंड की मतगणना के बाद बीजेपी की स्वीटी सिंह   934 मतों से आगे हैं माना जा रहा है कि ओवैसी की पार्टी के कैंडिडेट में बीजेपी की राह किशनगंज में आसान कर दी है