1st Bihar Published by: Updated Aug 20, 2020, 2:18:22 PM
- फ़ोटो
KODERMA: पैसे के विवाद में शख्स ने पत्नी का चाकू से गला रेत दिया है. इस दौरान विरोध कर रही मां को भी नहीं छोड़ा. शख्स ने मां पर भी लोहे के रॉड से हमला कर दिया. मां को पीट-पीटकर मार डाला है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह घटना मरकच्चो थाना के राजारायडीह गांव की है. आरोपी की पत्नी की इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.
घटना के बारे में बारे में बताया जा रहा है कि मृतक की मां कुछ दिन पहले ही वह अपने बड़े बेटे के पास से आई थी. वह कोलकाता में काम करता है. उसमें मां को कर्ज का पैसा देने के लिए 60 हजार रुपए दिया था. इस पैसे को लेकर ही शख्स मां और पत्नी से झगड़ा किया और फिर इस घटना को अंजाम दिया.
आरोपी को मां ने समझाया था कि लॉकडाउन के कारण आर्थिक स्थिति खराब हो गई. इस दौरान जो पैसा आया है उससे कर्ज उतारना है. लेकिन वह आरोपी पवन देव दास को मानने को को तैयार नहीं था. पत्नी भी समझायी तो और गुस्से में आकर इस घटना को अंजाम दिया. आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.