1st Bihar Published by: Updated Dec 24, 2022, 7:25:12 AM
- फ़ोटो
PATNA: बिहार में ठंड के साथ-साथ ठिठुरन भी लगातार बढ़ रही है। उत्तर बिहार के करीब 19 जिलों में कल यानी शुक्रवार को घना कोहरा छाया रहा। वहीं, दक्षिण बिहार में आंशिक सुधार आया। कई जिले ऐसे भी हैं जहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। 6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबौर सबसे ठंडा रहा।
10 डिग्री सेल्सियस से नीचे तापमान वाले 7 जिले शामिल हैं। इसमें रोहतास में 9.5 डिग्री, औरंगाबाद में 8.8 डिग्री, गया में 6.6 डिग्री, बेगूसराय में 9.1 डिग्री, बांका में 7.3 डिग्री, खगड़िया में 8 डिग्री रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी होगी।
राजधानी पटना सहित दक्षिण बिहार में अपेक्षाकृत मौसम थोड़ा है। सुबह कोहरे में कमी आई और विजिबिलिटी में भी सुधार हुआ। पटना एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह 9 बजे तक विमानों के उतरने और उड़ान भरने के अनुकूल विजिबिलिटी रनवे पर दिखी। दिन में अच्छी धूप खिली और न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री रहा।