1st Bihar Published by: Updated Jun 09, 2020, 10:10:37 AM
- फ़ोटो
DESK: प्रेमिका से ब्रेकअप होने के बाद प्रेमी बदला देना चाहता था. इसको लेकर उसने अपनी प्रेमिका की अश्लील फोटो और वीडियो पॉर्न साइट पर अपलोड कर लिया. जैसे ही इसकी जानकारी प्रेमिका को मिली तो उसके होश उड़ गए. पुलिस ने आरोपी प्रेमी को कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है. वह एक कंपनी में मैनेजर है.
फोटो और वीडियो को बेचा
शातिर प्रेमी ने हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ-साथ पॉर्न साइट पर वीडियो और फोटो अपलोड किया था. कई जगहों पर फोटो और वीडियो को बेचा जा रहा था. इसकी जानकारी मिलने के बाद युवती ने नोएडा पुलिस के पास केस दर्ज कराया था. पूर्व प्रेमिका की अश्लील वीडियो और फोटो करीब 300 पॉर्न साइट को बेच दी. इसके अलावा आरोपी ने 1000 पॉर्न साइट पर भी वीडियो और फोटो अपलोड कर दिए. वीडियो बेचने के बदले में आरोपी ने पेटीएम के जरिए पॉर्न साइट से भुगतान भी लिया.
5 साल के बाद हो गया था ब्रेकअप
नोएडा पुलिस ने शातिर प्रेमी को को जब गिरफ्तार किया तो उसने खुलासा किया कि वह ब्रेकअप का बदला लेने के लिए ही उनसे पूर्व प्रेमिका का अश्लील फोटो और वीडियो अपलोड किया था. दोनों के बीच पांच साल तक प्रेम प्रसंग चला था. इस दौरान दोनों के बीच संबंध भी बने. उसने प्रेमिका का वीडियो बना लिया था. तीन माह पहले ही दोनों में ब्रेकअप हो गया. इस दौरान वह पूर्व प्रेमिका से वह ब्लैकमेल कर पैसा मांग रहा था. पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया है.