1st Bihar Published by: Tahsin Ali Updated Jul 29, 2021, 6:33:34 PM
- फ़ोटो
PURNEA: इस वक्त बड़ी खबर पूर्णिया से आ रही है जहां कुख्यात अपराधी गुड्डू मियां की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। घटना मधुबनी टीओपी थाना क्षेत्र के धोबिया टोला की है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
पूर्णिया के कुख्ताय अपराधी गुड्डू मियां को बीच सड़क पर गोलियों से भून दिया गया। जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। बताया जाता है कि गुड्डू मियां पर कई आपराधिक मामले दर्ज है। गुड्डू मियां को मधुबनी धोबिया टोला स्वास्थ्य केंद्र से कुछ दूरी पर 3 गोलियां मारी गयी है। जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गुड्डू मियां को गोली काफी करीब से मारी गई है। घटना की खबर आग की तरह फैल गयी और देखते ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हत्या किसने और क्यों की इसका अब तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।