Hindi News / news / लखीसराय में पुलिस नक्सलियों के बीच मुठभेड़, सर्च ऑपरेशन जारी

लखीसराय में पुलिस नक्सलियों के बीच मुठभेड़, सर्च ऑपरेशन जारी

1st Bihar Published by: Updated Nov 30, 2019, 12:38:57 PM

लखीसराय में पुलिस नक्सलियों के बीच मुठभेड़, सर्च ऑपरेशन जारी

- फ़ोटो

LAKHISARAI: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के लखीसराय के चानन जंगल से आ रही है, जहां नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ की खबर है. 

खबर के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली की चानन जंगल में नक्सली किसी योजना के तहत एकजुट हुए हैं. जिसके बाद पुलिस ने तुरंत टीम बना कर  सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया. 

सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस को देखते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जिसके जवाब में पुलिस के तरफ से कार्यवाई की गई. वही चानन जंगल में मुठभेड़ की खबर मिलते ही भारी मात्रा में पुलिस मौके पर पहुंच सर्च ऑपरेशन चला रही है.