Hindi News / news / बिहार: ज्वाइनिंग करने से पहले युवक का अपहरण, कार सवार अपराधियों ने किया...

बिहार: ज्वाइनिंग करने से पहले युवक का अपहरण, कार सवार अपराधियों ने किया अगवा

1st Bihar Published by: Updated Jan 07, 2021, 9:59:13 AM

बिहार: ज्वाइनिंग करने से पहले युवक का अपहरण, कार सवार अपराधियों ने किया अगवा

- फ़ोटो

LAKHISARAI:  इस वक्त की बड़ी खबर लखीसराय से आ रही है. यहां पर अपराधियों ने एक युवक को अगवा कर लिया है. यह घटना बड़हरिया थाना क्षेत्र के गंगासराय गांव की है

आर्मी में ज्वाइनिंग करना था

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि जिस युवक का अपहरण अपराधियों ने हथियार के बल पर किया है उसकी नौकरी लगने वाली थी. वह 14 जनवरी को आर्मी में ज्वाइन करने वाला था, लेकिन उससे पहले ही उसका अपहरण हो गया है. 

नाराज लोगों ने किया सड़क जाम

अपहरण से नाराज लोग सड़क पर उतर गए है. ग्रामीण एनएच 80 को जाम कर हंगामा कर रहे हैं. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस ग्रामीणों को शांत कराने में जुटी हुई है. वही, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. वह किसी अनहोनी को लेकर डरे हुए है. पुलिस की कार्यशैली पर भी लोग सवाल उठा रहे है. बता दें कि बिहार में बढ़ रही अपराधिक घटनाओं को लेकर खुद सीएम पुलिस अधिकारियों से बात कर रहे हैं. कल भी उन्होंने पुलिस मुख्यालय में अधिकारियों से बात कर क्राइम कंट्रोल करने का निर्देश दिया है.