Crime News: एक ही परिवार के पांच लोगों ने की खुदकुशी, दो बेटों-दो बेटियों के साथ महिला ने दी जान Crime News: एक ही परिवार के पांच लोगों ने की खुदकुशी, दो बेटों-दो बेटियों के साथ महिला ने दी जान Bihar Crime News: महिला कर्मचारियों से बदसलूकी पर बेतिया में बड़ा एक्शन, डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार; संविदा भी समाप्त हुई Bihar Crime News: महिला कर्मचारियों से बदसलूकी पर बेतिया में बड़ा एक्शन, डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार; संविदा भी समाप्त हुई Bihar Election 2025: NDA की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हुए संजय झा, NDA में सीट शेयरिंग पर क्या बोले? Bihar Election 2025: NDA की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हुए संजय झा, NDA में सीट शेयरिंग पर क्या बोले? Bihar News: बिहार में पुलिसकर्मियों की अवैध वसूली का वीडियो वायरल, SP ने ले लिया बड़ा एक्शन Bihar News: बिहार में पुलिसकर्मियों की अवैध वसूली का वीडियो वायरल, SP ने ले लिया बड़ा एक्शन रंग लाई "आवाज दो" मुहिम: नवजात की खरीद-फरोख्त गिरोह का खुलासा, 3 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर: न्याय के लिए पीड़ित पहुंचा मानवाधिकार आयोग, भाई ने भाई को मारी थी गोली, पुलिस पर कार्रवाई ना करने का आरोप
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sun, 11 Aug 2024 07:16:19 AM IST
- फ़ोटो
PATNA : गंगा समेत सूबे की नदियों में उफान जारी है। गंगा समेत 10 बड़ी नदियां खतरे के निशान से ऊपर है। इसके साथ ही बूढ़ी गंडक, पुनपुन और घाघरा नदी भी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गयी।
वहीं गंडक, कोसी, बागमती, अधवारा, लखनदेई व परमान नदी पहले से खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। सोन नदी का जलस्राव कम होने के बाद एक बार फिर से तेजी से चढ़ने लगा है। शनिवार की शाम तक उसका जलस्राव 55 हजार क्यूसेक से बढ़कर 1.10 लाख हो गया था।
शनिवार को गंगा नदी भोजपुर और पटना के दीघा में भी खतरे के निशान के पार हो गयी। भोजपुर में नदी खतरे के निशान से 5 सेंटीमीटर जबकि दीघा में 3 सेमी ऊपर बह रही है। अब गंगा पटना में तीनों स्थानों दीघा के अलावा गांधी घाट और हाथीदह में लाल निशान के ऊपर पहुंच गयी है। भागलपुर, कहलगांव में वह पहले ही लाल निशान से ऊपर है।
नेपाल के तराई वाले इलाकों और उत्तर बिहार के मैदानी क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश के बाद बिहार की नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। कोसी सुपौल, भागलपुर, कटिहार व खगड़िया में, बागमती सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर में, गंडक नदी गोपालगंज में, बूढ़ी गंडक खगड़िया में, लखनदेई नदी मुजफ्फरपुर में, घाघरा सारण में, परमान नदी पूर्णिया में लाल निशान से ऊपर बह रही है। इन सबका जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।