Patna News: 'सोनू' निकला इमरान, पटना में हिंदू बनकर युवती से की शादी; खुलासे के बाद मचा बवाल ODI में सबसे बड़ा World Record तोड़ने की ओर अग्रसर भारत का चैंपियन, वर्तमान में इस पाकिस्तानी प्लेयर के नाम है यह कीर्तिमान Bihar Election 2025 : NDA में सीट बंटवारा के बाद कैंडिडेट चयन को लेकर आया यह फार्मूला, BJP में 80% पुराने कैंडिडेट हो सकते हैं वापस Bihar Election 2025: बिहार चुनाव 2025: आज जारी होगी NDA की उम्मीदवारों की सूची, इन लोगों के नाम की हो सकती है घोषणा Bihar Election 2025 : RJD के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे सूरजभान सिंह? कहा - आज रात तक का करें इंतजार, हो जाएगा सब क्लियर Diwali 2025: इस दिवाली पुराने पूजा बर्तनों को बनाएं एकदम नया, जानिए आसान घरेलू नुस्खे Bihar News: सिक्स लेन में तब्दील होगा बिहार का यह फोरलेन, इन जिलों के लोगों को विशेष फायदा Bihar News: बिहार में यहां ठगी करने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, एक गिरफ्तार; अन्य की तलाश जारी Bihar News: ‘ऑपरेशन जखीरा’ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 392 किलो विस्फोटक बरामद, चार गिरफ्तार AISSEE 2026: कक्षा 6 और 9 के लिए सैनिक स्कूल में प्रवेश का सुनहरा मौका, जानें कब और कैसे कर सकते है अप्लाई?
1st Bihar Published by: VISHWAJIT ANAND Updated Tue, 19 Dec 2023 02:48:08 PM IST
- फ़ोटो
MUNGER: मुंगेर सांसद व जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने जल संसाधन मंत्री संजय झा को पत्र लिखकर टाल क्षेत्र की समस्या से अवगत कराया है। इससे पहले उन्होंने इस क्षेत्र की समस्या कर जिक्र फोन पर कर चुके हैं। ललन सिंह ने बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय झा को बताया कि आंटा, हथिदह, मरांची, डुमरा का टाल इलाका अन्य टाल क्षेत्रों से नीचा है। जिसके कारण इन टाल क्षेत्रों का पानी हरोहर नदी के माध्यम से नहीं निकल पा रहा है।
नतीजा यह होता है कि 3 साल से यहां फसल की बुआई नहीं हो पा रही है। क्षेत्र के भ्रमण के दौरान उन्हें इस बात की शिकायत वहां के लोगों ने 16 दिसंबर को की थी। जिसके बाद उन्होंने जल संसाधन मंत्री संजय झा को फोन लगाया था। इस बार ललन सिंह ने संजय झा को पत्र लिखा है और यह अपील की है कि वे एक उच्च स्तरीय दल के साथ इन टाल क्षेत्रों में जाए और वहां की समस्या को देखें। टाल क्षेत्र के लिए जो योजना पूर्व से कार्यान्वित की जा रही है उसमें इन टाल क्षेत्रों के जल निकासी को भी शामिल करा लिया जाए।
जल संसाधन मंत्री संजय झा को ललन सिंह ने जो पत्र लिखा है उसे एक्स पर अपलोड किया गया है। ललन सिंह ने आगे लिखा है कि हमारे संसदीय क्षेत्र मुंगेर के मोकामा के औंटा, हथिदह, मरॉची, डुमरा का टाल क्षेत्र, अन्य टाल क्षेत्रों से नीचा है। इस कारण इन टाल क्षेत्रों का पानी हरोहर नदी के माध्यम से नहीं निकल पा रहा है। इसी वजह से 3 वर्षों से इन टाल क्षेत्रों में फसल बुआई नहीं हो पा रही है। इसकी जानकारी मुझे 16 दिसंबर को इन क्षेत्रों की यात्रा के दौरान प्राप्त हुई।
इस संबंध में, मैंने जल संसाधन मंत्री @SanjayJhaBihar जी और विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद जी से टेलीफोन से बात की और पत्र लिखकर आग्रह किया है कि जल संसाधन विभाग का एक उच्च स्तरीय दल जाकर इन टाल क्षेत्रों की समस्या का अध्ययन करे और टाल क्षेत्र के लिए जो योजना पूर्व से कार्यान्वित की जा रही है उसमें इन टाल क्षेत्रों के जल निकासी को भी शामिल करा लिया जाए।