ब्रेकिंग न्यूज़

Indian Railway: DDU-पटना रूट पर तीसरी-चौथी लाइन निर्माण, समय पर पहुंचेगी स्पेशल ट्रेनें Patna News: कैसे बदल रहा है पटना का रियल एस्टेट बाजार? प्रॉपर्टी खरीदने से पहले जान लें ये बातें Bihar News: पटना को ट्रैफिक जाम से हमेशा के लिए मिलेगी मुक्ति, इन चीजों के निर्माण के बाद बदल जाएगी शहर की सूरत Bihar Teacher News: शिक्षक नहीं पहन सकेंगे जींस और टी-शर्ट, ड्रेस कोड और आई कार्ड के बिना स्कूल में नो एंट्री Trump Tariff: अमेरिका को बिहार से 250 करोड़ रुपये का निर्यात खतरे में, नए शुल्क से प्रभावित होगा व्यापार Bihar Weather: आज बिहार के दर्जन भर जिलों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग का अलर्ट जारी Bihar News: बिना शादी किए पत्नी के नाम पर उठा लोन, 70 ग्रामीणों को मिला तीन-तीन लाख का नोटिस; अब बैंक करेगा वसूली अरवल में अनियंत्रित स्विफ्ट डिज़ायर कार नहर में गिरी, एक युवक लापता, रेस्क्यू जारी Bihar Dsp Suspend: धनकुबेर DSP को नीतीश सरकार ने किया सस्पेंड...SVU ने आय से 1 Cr रू अधिक अर्जित करने के आरोप में दर्ज किया है केस Bihar News: नीतीश सरकार ने शांभवी चौधरी समेत तीन नेताओं की बढ़ाई सुरक्षा, कांग्रेस अध्यक्ष को भी 'वाई' श्रेणी की सिक्योरिटी

लालू को विजय सिन्हा ने आउटडेटेड बताया, मुख्यमंत्री पर भी बोला हमला..समाधान नहीं व्यवधान पैदा कर रहे हैं नीतीश

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mon, 13 Feb 2023 04:48:18 PM IST

लालू को विजय सिन्हा ने आउटडेटेड बताया, मुख्यमंत्री पर भी बोला हमला..समाधान नहीं व्यवधान पैदा कर रहे हैं नीतीश

- फ़ोटो

PATNA:  राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और महागठबंधन पर बीजेपी ने जमकर हमला बोला। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने लालू प्रसाद को राजनीति का आउटडेटेड बताया। तो वहीं नीतीश की समाधान यात्रा को लेकर कहा कि ये समाधान नहीं बल्कि व्यवधान पैदा कर रहे हैं। 


विजय कुमार सिन्हा ने इस दौरान महागठबंधन पर भी हमला बोला। कहा कि यह महागठबंधन नहीं बल्कि महाठगबंधन की सरकार है। लोगों को ठगना और अपने स्वार्थों को पूरा करने का खेल खेला जा रहा है। आने वाले दिनों में बिहार की जनता इन्हें करारा जवाब देगी।


बिहार में कुर्सी किसके हाथ में रहेगी अब यह महत्वपूर्ण नहीं है बिहार किसके हाथ में रहेगा यह ज्यादा महत्वपूर्ण है। बिहार की जनता अपने भविष्य को कैसे बचाएगी चिंता इस बात की है। हालांकि बिहार की जनता तीन उपचुनाव में इन्हें जवाब दे चुकी। आने वाले दिनों में भी जनता सबक जरूर सिखाएगी। 


वही छपरा में विजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका गया। बिहार में जातीय और सांप्रदायिक तनाव की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि छपरा में राजद समर्थकों द्वारा एक युवक की निर्मम पिटाई कर हत्या की गयी लेकिन आज तक मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।इस घटना को लेकर पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। विजय सिन्हा का कहना है कि अपराधियों को पकड़ने के बजाय पुलिस आम जनता को गिरफ्तार कर रही है। 


महागठबंधन की सरकार बनने के बाद राजद समर्थित अपराधी निरंकुश हो गए हैं। सत्ता संरक्षण के कारण पुलिस कार्रवाई नहीं कर पा रही है। मुख्यमंत्री भी राजद समर्थकों पर कार्रवाई करने से परहेज कर रहे हैं। विजय सिन्हा ने छपरा में लोगों से शांति बनाए रखने और उत्तेजित नहीं होने की अपील की है। उन्होंने प्रशासन से अविलंब अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है। 


विजय सिन्हा ने यह भी कहा कि छपरा में जहरीली शराब से डेढ़ सौ से ऊपर लोगों की मौत अब तक हुई है लेकिन पीड़ित परिवार की सुधी तक मुख्यमंत्री ने नहीं लिया। मुख्यमंत्री नीतीश ने मृतकों की विधवाओं को मुआवजा तक नहीं दिया और अब मामले की लीपापोती करने के लिए जातीय उन्माद फैलाया जा रहा है। ये संयोग नहीं ये बिहार सरकार का प्रयोग है। जिससे कि इस ओर लोगों का ध्यान बांटा जा सके। विजय सिन्हा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शराब माफियाओं के माध्यम से अकूत सम्पत्ति अर्जित करने का खेल बिहार सरकार प्रशासन से मिलकर खेल रही है। 


इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधानसभा प्रतिपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा मुबारकपुर पहुंचे जहां परिजनों से मिलकर पूरी घटना की जानकारी ली और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग सरकार से की। छपरा परिसदन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह सरकार दारू माफिया, बालू माफिया एवं अपराधियों को हत्यारों को संरक्षण दे रही है। आज यह सरकार बिहार में अपराधियों को संरक्षण देकर फिर से जंगलराज को कायम करना चाहती है। भारतीय जनता पार्टी उनके इस मंसूबे को पूरा नहीं होने देगी। सड़क से सदन तक जनता की लड़ाई लड़ी जाएगी 


यह सरकार पूरी तरह से अपराधियों के बल पर चल रही है। भ्रष्ट प्रशासन प्रशासनिक पदाधिकारी सिर्फ धन की उगाही में लगे हैं। मीडिया पर केस किया जा रहा है। उन्हें फंसाया जा रहा है। मीडिया की आवाज को बंद करने का प्रयास किया जा रहा है। नीतीश कुमार पूर्णता बिहार में लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। नीतीश कुमार ने शराब कांड में जिन लोगों की मौत हुई उनके परिजनों से भी आज तक नहीं मिले और ना ही किसी तरह का मुआवजा ही दिया। बिहार में लगातार शराब से मौतें हो रही हैं। भ्रष्टाचार चरम पर है। अपराधियों का मनोबल बढ़ रहा है और सरकार भ्रष्ट अधिकारियों एवं अपराधियों के संरक्षण में लगी है।