1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Aug 31, 2023, 12:46:51 PM
- फ़ोटो
PATNA: भाई-बहन के अनूठे प्रेम का पर्व राखी आज पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनसे रक्षा का वचन ले रही हैं। इसी कड़ी में लालू परिवार में भी राखी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला है। पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने अपने धर्म भाई एमएसली सुनील सिंह को राखी बांधी।
राबड़ी आवास में मंत्री तेजप्रताप यादव ने भी अपनी बहनों से राखी बंधवाया है। वहीं डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव I.N.D.I.A की बैठक में शामिल होने के लिए मुंबई गए हैं ऐसे में इस बार वे अपनी बहनों से राखी नहीं बंधवा सके हैं हालांकि वीडियो कॉल के जरिए वे राखी के पावन मौके पर अपनी बहनों के साथ मौजूद रहे।
उधर, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद को नया जीवन देने वाली तेज-तेजस्वी की बहन रोहिणी आचार्या ने अपने दोनों भाइयों से राखी के मौके पर बड़ा गिफ्ट मांग लिया है। रोहिणी ने ट्वीट कर लिखा, ‘एक-दूजे को हैं जान से प्यारे.. बहन-भाई के हैं ऐसे रिश्ते न्यारे.. इस रक्षाबंधन हमारी यही मांग है.. हर बहना का बने अभिमान तू.. बिहार में कर ऐसा भाई काम तू..’ रोहिणी ने आगे लिखा, ‘उसका जग से मिटा देना नाम भाई.. जो बहनों को नग्न परेड कराये सरेआम’।