1st Bihar Published by: Updated Feb 05, 2020, 10:47:49 AM
- फ़ोटो
PATNA: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. एक तरफ जेडीयू-आरजेडी के बीच पोस्टर वॉर चल रहा है वहीं दूसरी ओर नेताओं के बीच जुबानी जंग भी जारी है. आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने एक बार फिर से बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर करारा हमला बोला है.
लालू प्रसाद ने नीतीश की सरकार को चोर की सरकार बताते हुए कहा है कि, चोरी से आई चोर सरकार और ले डूबी पूरा बिहार. लालू प्रसाद ने ट्वीट करके नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. अपने ट्वीट में लालू प्रसाद ने उन्हीं बातों का जिक्र किया है जो कल आरजेडी की तरफ से जेडीयू के खिलाफ लगाये गये पोस्टर में लिखा गया था.
ट्वीट करके लालू प्रसाद ने लिखा है कि,
कुर्सी के प्यारे- बिहार के हत्यारे
लूट रहा है बिहारी और लुट रहा बिहार,
कुर्सी-कुर्सी खेल रही खिलाड़ी सरकार
किया शोषण, उत्पीड़न अत्याचार
दिया बेरोजगारी और भ्रष्टाचार
चोरी से आई चोर सरकार
ले डूबी पूरा बिहार।
कुर्सी के प्यारे- बिहार के हत्यारे
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) February 5, 2020
लूट रहा है बिहारी और लुट रहा बिहार,
कुर्सी-कुर्सी खेल रही खिलाड़ी सरकार
किया शोषण, उत्पीड़न अत्याचार
दिया बेरोजगारी और भ्रष्टाचार
चोरी से आई चोर सरकार
ले डूबी पूरा बिहार। pic.twitter.com/t2FoTZgkaZ