1st Bihar Published by: Ganesh Samrat Updated Jun 02, 2020, 1:20:12 PM
- फ़ोटो
PATNA: तेजस्वी यादव अपने पिता लालू प्रसाद से मिलने के लिए रांची जाएंगे. तेजस्वी ने मुलाकात का दिन भी तय कर लिया है. वह 11 जून को मिलता चाहते हैं. क्योंकि लालू प्रसाद का इसी दिन जन्मदिन है. मुलाकात के साथ-साथ तेजस्वी पिता को जन्मदिन की बधाई भी देंगे.
मुलाकात को लेकर तेजस्वी यादव ने अनुमति मांगी है. जैसे ही अनुमति मिल जाएगी वह मिलने के लिए रांची जाएंगे. पिता से मिले हुए तेजस्वी यादव को दो माह से अधिक वक्त हो गया है.
चारा घोटाला में सजायाफ्ता लालू प्रसाद रांची के रिम्स में भर्ती हैं. उनको 15 बीमारी है. जिसका इलाज रिम्स में चल रहा है. लॉकडाउन से पहले भी तेजस्वी यादव कई बार रिम्स जाकर पिता से मुलाकात कर चुके हैं. इसके अलावे तेजस्वी यादव, मीसा भारती और लालू प्रसाद की बाकी बेटी, दामाद और समधि भी जाकर मुलाकात कर चुके हैं. इसके अलावे पार्टी के ने भी लॉकडाउन से पहले हर शनिवार को मुलाकात करने के लिए उनके पास जाते रहते हैं.