1st Bihar Published by: Updated Dec 17, 2019, 3:34:06 PM
- फ़ोटो
PATNA : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने अपने पुराने सहयोगी नीतीश कुमार पर एक बार फिर से जोरदार हमला बोला है। लालू यादव ने नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा है कि नीतीश कुमार ने अपना समाजवादी चरित्र पहले ही खो दिया था और अब उनका नकली धर्मनिरपेक्षता वाला चोला भी उतर गया है।
लालू यादव की तरफ से आया ताजा ट्वीट नीतीश कुमार पर सीधा निशाना है। लालू यादव ने कहा है कि नीतीश कुमार आदतन विश्वासघाती हैं। बावजूद इसके उन्होंने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया लालू ने कहा है कि नीतीश कुमार के पेट की आंत में छुपे दांत को उन्होंने गिन लिया था लेकिन सांप्रदायिकता सांपों से संविधान और देश के बहुरंगी सामाजिक ताने-बाने को बचाने के लिए जहर पीना पड़ा।
लालू प्रसाद ने नवंबर 2017 में भी इसी तरह का ट्वीट कर नीतीश कुमार पर निशाना साधा था और लिखा था कि ‘’ क्या आप "पेट के दांत" ठीक करने वाले किसी डेंटिस्ट को जानते है? बिहार में जनादेश का एक मर्डरर है जिसके पेट में दांत है। उसने सभी नेताओं और पार्टियों को ही नहीं बल्कि करोड़ों ग़रीब-गुरबों को भी अपने विषदंत से काटा है।‘’