दिनारा में जय कुमार सिंह के समर्थन में पहुंचे अरविंद अकेला कल्लू और अनुपमा यादव, रोड शो में उमड़ी भारी भीड़ गयाजी में चुनावी सभा के दौरान सीएम नीतीश कुमार का मंच धंसा, सुरक्षा कर्मियों ने समय रहते बचाया बाप के साथ पार्टी करने आए शख्स ने बेटी की इज्जत लूट ली, आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर पर कर दी चढ़ाई बेलागंज में इकरा हसन की चुनावी सभा: राजद प्रत्याशी डॉ. विश्वनाथ के लिए मांगा वोट, तेजस्वी यादव भी रहे मौजूद Advani Birthday: पीएम मोदी ने भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी से की मुलाकात, जन्मदिन की दी शुभकामनाएं; कहा- उनका जीवन राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित Advani Birthday: पीएम मोदी ने भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी से की मुलाकात, जन्मदिन की दी शुभकामनाएं; कहा- उनका जीवन राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित वजीरगंज में बसपा के रोड शो में उमड़ी भारी भीड़, जनसैलाब को देख गदगद हो गये चिंटू भैया, बोले..बदलाव निश्चित Bihar Election 2025: चुनावी सभा में पवन सिंह के नहीं पहुंचने पर बवाल, नाराज समर्थकों ने तोड़ी कुर्सियां; विपक्ष पर साजिश का आरोप Bihar Election 2025: चुनावी सभा में पवन सिंह के नहीं पहुंचने पर बवाल, नाराज समर्थकों ने तोड़ी कुर्सियां; विपक्ष पर साजिश का आरोप विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेला का उद्घाटन कल, देश-विदेश से सैलानियों का आना शुरू
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Wed, 05 Jul 2023 12:17:24 PM IST
- फ़ोटो
PATNA : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेश ऑफिस पहुंचे हैं। लालू प्रदेश दफ्तर पहुंचने के बाद झंडोत्तोलन कर रहे हैं। इसके बाद वो सीधा अपने केबिन में जाएंगे, वहां कुछ देर आराम करने के उपरांत वो अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। फिलहाल लालू के आगमन को लेकर लोगों में खुशियों की लहर देखी जा रही है।
दरअसल, आरजेडी आज अपना 27वां स्थापना दिवस मना रही है। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव सहित अन्य प्रमुख नेता शामिल होंगे। इससे स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में युवा राजद व छात्र राजद द्वारा झंडोत्तोलन के बाद लालू प्रसाद को सलामी दी जाएगी। इसके बाद पार्टी के लालू यादव का संबोधन होगा।
मालूम हो कि, 5 जुलाई 1997 को लालू यादव ने जनता दल से अलग होकर राष्ट्रीय जनता दल का गठन किया था। इसके बाद 1997 से लेकर 2005 तक पार्टी लगातार सत्ता में रही। लेकिन उसके बाद 2005 में 2015 तक पार्टी सत्ता से दूर हो गई। 2015 में पार्टी सत्ता में जरूर वापस आई लेकिन जुलाई 2017 में फिर सत्ता से बेदखल हो गई। इसके बाद पिछले एक साल अगस्त महीने से आरजेडी सत्ता में है। इसके आलावा पार्टी झारखंड में भी सहयोगी के रूप में सत्ता में बनी हुई है।
आपको बताते चलें कि, राजद इस वक्त बिहार विधानसभा की सबसे बड़ी पार्टी है। उनके 79 विधायक हैं। हालांकि, लोकसभा में उसके पास एक भी सांसद नहीं है। वहीं राज्यसभा में 5 सांसद हैं, जबकि बिहार विधान परिषद में 14 सदस्य हैं. उधर झारखंड विधानसभा में आरजेडी का एक विधायक है।