Hindi News / news / समस्तीपुर में लापरवाह 14 रेल कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई, एक साथ सभी को...

समस्तीपुर में लापरवाह 14 रेल कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई, एक साथ सभी को किया गया सस्पेंड

1st Bihar Published by: Ramesh Rai Updated Oct 22, 2019, 8:20:37 AM

समस्तीपुर में लापरवाह 14 रेल कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई, एक साथ सभी को किया गया सस्पेंड

- फ़ोटो

SAMASTIPUR: बापूधाम मोतिहारी इंजीनियरिग विभाग के भगोड़े 14 रेलकर्मियों की सेवा को समाप्त कर दिया गया है. यह कार्रवाई समस्तीपुर रेल मंडल के वरीय अधिकारियों के निर्देश के बाद किया गया है.


इन सभी कर्मियों को ट्रैक मेंटेनर पर बापूधाम मोतिहारी इंजीनियरिग विभाग में योगदान देने को कहा गया था, मगर उसके बाद से सभी लगातार ड्यूटी से गायब गायब थे, जिसके बाद यह मामला सामने आया था और इसकी जांच की जा रही थी. 


इन रेलकर्मियों पर यह कार्रवाई मेजर चार्जशीट करने के बाद की गयी है. यह कार्रवाई अबतक की बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है. कर्तव्य के प्रति लापरवाह कर्मियों के खिलाफ इस कार्रवाई के बाद रेलखंड के कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया है.


इस बाबत समस्तीपुर रेलमंडल के सहायक कार्मिक पदाधिकारी चंद्र किशोर ने बताया कि सभी कर्मियों को कई बार मौका देने के बाद भी योगदान नही करने पर उनको सेवा से बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई है.