1st Bihar Published by: Updated Jul 26, 2020, 2:32:28 PM
- फ़ोटो
PATNA: लोक जनशक्ति पार्टी पिछले एक साल से बिहार के हज़ारों गांवों और लगभग 4 लाख लोगों के सुझावों से बिहार का विज़न डॉक्यूमेंट बना रही है. जिसका नाम बिहार1st बिहारी1st विज़न डॉक्यूमेंट 2020 रखा है.
इस विज़न डॉक्यूमेंट को बनाने के लिए 7 सदस्यीय कमेटी पार्टी ने फ़रवरी माह में बनाई थी ताकि आए हुए सुझावों पर चर्चा कर उन सभी सुझावों को शामिल किया जाए. जिससे बिहार कि खोई अस्मिता को विकास के रास्ते वापस लाया जा सके और लोक जनशक्ति पार्टी को भी एक दिशा मिले. वह आने वाले दिनों में बिहारियों को यह बता सके कि उसके पास क्या रोड मैप है.
बिहार को 1st बनाने के लिए सात सदस्यीय कमेटी में चिराग पासवान शामिल है और 6 सदस्यों में अब्दुल खालिक ,एके वाजपाई ,प्रिंस राज, सौरभ मणिशंकर पांडेय , शाहनवाज़ अहमद कैफी और राजू तिवारी शामिल है. पार्टी ने कुछ बिंदुओं पर बेहद गंभीरता से काम किया है. सौरभ ने बताया कि बिहार के विज़न डॉक्यूमेंट के लिए चिराग कई सालों से काम कर रहे है और उनके पास एक रोड मैप है बिहार के लिए जिससे यहां के हालात ना सिर्फ़ बेहतर बल्कि दूसरे राज्यों की तुलना में श्रेष्ठ बना सकते है. चिराग का मानना है की बिहार में पर्यटन,शिक्षा,स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत काम किया जा सकता है और इनको बढ़ावा देने से पलायन पर रोक लगाई जा सकती है.